{"_id":"60fc5e6e8ebc3e58161ead53","slug":"bjp-felicitated-the-saints-and-saints-baghpat-news-mrt5488817125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने किया साधु-संतों का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने किया साधु-संतों का अभिनंदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गुरु पूर्णिमा पर्व पर भाजपा कार्यकर्ता साधु-संतों, गुरुजनों एवं पुजारियों का सत्कार करने के लिए उनके द्वार पहुंचे। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंदिर-मठों में जाकर साधु-संतों का सम्मान किया।
जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने गांव बुडेढ़ा के शिव मंदिर में पहुंचकर पुजारी का आशीर्वाद लिया और उन्हें सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पक्का घाट मंदिर महंत विजय शंकर तिवारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि सेवा और सम्मान हमारा मूल आधार है। समाज व राष्ट्र को दिशा दिखाने वाले गुरु, साधु-संत, पुजारी उनके योगदान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि संतों व गुरुजनों के प्रति आदर भाव भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा रही है। जिला उपाध्यक्ष राकैश जैन, अनिल तोमर, जिला महामंत्री विनोद बाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित जैन, प्रदीप बली, डॉ. नीरज कौशिक, गौरव शर्मा भानू, महेश आर्य आदि कार्यकर्ता साधु-संतों और गुरुजनों को सम्मानित करने उनके द्वार पहुंचे।
बता दें कि बीते दिनों जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में जुटने के लिए कहा गया था। इसमें गुरु पूर्णिमा के मौके पर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मंदिर और मठों में साधु-संतों का सम्मान करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर हवन का आयोजन
दोघट। गांगनौली गांव में सूर्य मंदिर पर हवन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया। पंडित विनीत शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया। संत रामेश्वर बन बाबा ने कहा कि शिष्य के दिल में गुरु का स्थान सर्वोच्च होना चाहिए। इसके बाद आयोजित भंडारे में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कृष्णपाल, प्रवीण राठी, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, मनोज वेदी, नरेंद्र , सोनू, मोहित, कपिल, विनोद राठी, अमरपाल, बिनेश, गजेंद्र, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।