फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP district president reinstated two suspended workers

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दो निलंबित कार्यकर्ताओं को किया बहाल

Sat, 07 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP district president reinstated two suspended workers
बिनौली में दीपक तितरोदा व अरुण त्रिपाल धामा को गमझा पहना कर वापसी कराते बीजेपी जिलाध्यक्ष सूरजप - फोटो : BARAUT
जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने पर किया गया था दोनों को निष्कासित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। भारतीय जनता पार्टी से विमुख होकर जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले दो भाजपा कार्यकर्ताओं का निलंबन जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बहाल कर दिया है। दोनों को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था।

जिला पंचायत बागपत सदस्य पद के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता तितरोदा निवासी दीपक कटारिया और बिनौली निवासी अरुण त्रिपाल धामा ने पार्टी से अलग होकर चुनाव लड़ा था। इसके बाद पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उन्हें छह वर्ष के लिये पार्टी से निष्कासित किया गया था। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने अपने आवास पर आयोजित बैठक में दोनों का निलंबन वापस कर उन्हें बहाल करने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। साथ ही पार्टी के संविधान के अनुसार निष्ठापूर्वक कार्य करने को निर्देशित किया। दोनों कार्यकर्ताओं की बहाली पर जिला पंचायत सदस्य बबलू प्रधान, बिनौली मंडल अध्यक्ष राजीव धामा, मनोज डायरेक्टर, विनोद तोमर, विकास डायरेक्टर, सचिन त्यागी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed