फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP celebrated PM's birthday

भाजपाइयों ने मनाया पीएम का जन्मदिन

Sun, 18 Sep 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 18 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated PM's birthday
बड़ौत और खेकड़ा सीएचसी पर फल वितरित करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपाइयों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। केक काटकर दीर्घायु की कामनाएं की।
विज्ञापन


शनिवार को वात्सायन पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामनाएं की गई। 
भाजपा के जिला महामंत्री रविंद्र सिंह राठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पीएम के जन्म दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया है।

राष्ट्र की सेवा का संकल्प लिया। राम कुमार पंवार और नगराध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित होकर कार्य कर रहे है। इसमें भूपेंद्र चौहान, प्रकाश मलिक, अज सिंह, अनिल चौहान, जयकुमार, रिंकी सैनी, निशांत वत्स, राजेश खुराना, रामकिशन, गुरदीप ठाकुर, सुजीत एडवोकेट, चंद्रदत्त शर्मा, दुष्यंत, विक्रांत, कृष्ण, ब्रहमपाल चौहान, किरणपाल सैनी, दीपक आदि रहे। 

दूसरी ओर रटौल गांव स्थित आर्य आदर्श विद्यालय पर देश के पीएम मोदी का जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया। भाजपा खेकड़ा देहात के मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल में बच्चों को फलों का वितरण किया।
विज्ञापन


इसमें एसएम त्यागी, नरेश वर्मा, फेरू सिंह, सत्यव्रत आर्य, विकल शर्मा, ओमपाल सिंह, पूजा, सुंदर सैनी, सुशील जाट, विपिन महेश्वरी, डॉ. श्याम सिंह तोमर, कुंवर रहीसुद्दीन, राजपाल, पूजा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान चलाया चलाया 
अग्रवाल मंडी टटीरी। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया।  जिला मंत्री प्रियंका आर्य ने कहा प्रधानमंत्री राष्ट्रसेवा से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण एवं उसके नागरिकों की सेवा हेतु कार्य कर रहे हैं। स्कूल में सफाई अभियान चलाया।

इसमें मनोज कुमार आर्य, प्रमोद, नवाब, सविता, पिंकी, पजा, प्रियंका, अकांशी, पारूल, दीपिका, प्रीति, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह अमरदीप, आसिफ खान, सुशीला, अनुराधा, ज्योति, मेघा, कंचन शर्मा, पूनम, अनिल, दीपका, मीनाक्षी, कौशर जहां, ममता मौजूद रही। 

सफाई के प्रति जागरूक किया
खेकड़ा। शनिवार को भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपा  कार्यकर्ताओं ने नगर में सफाई अभियान चलाया। और लोगों को  सफाई के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने नगर में चिकित्सकों के क्लीनिकों एवं अस्पतालों में पहुंच बुखार से ग्रस्त मरीजों से वार्ता की। साथ ही नगर की सीएचसी के अलावा प्राइवेट चिकित्सकों के क्लीनिकों पर पहुंच मरीजों को फल बांटे। उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। और अनेकों           युवाओं के मोबाइलों में नमो एप डाउनलोड कराया। 

   युवाओं ने मोबाइल एप के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसमें जिला महामंत्री रविंद्र राठी, नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, जिला मंत्री मोहन वेदी, भूपाल शर्मा, एसएम त्यागी, जगत कौशिक, अशोक श्रीवास्तव, अश्विनी प्रभाकर, राकेश धामा, अवधेश पंडित, अमित झा, आदित्य धामा, गौरव तंवर, चरण सिंह, बलराम यादव, मोहित वर्मा, सुशीला सिंघल, अनुज धामा, ओमप्रकाश, अजय कुमार, मयंक सिंघल, जयप्रकाश गुप्ता, राम कुमार पंवार आदि रहे। 

सेवा दिवस के रूप में मनाया मोदी का जन्मदिन 
बड़ौत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। 

  भाजपा के नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर की अध्यक्षता और महामंत्री सरिता चौधरी के संचालन में नगर भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया और दूसरे को मिठाई खिलाई। इसके बाद बड़ौत नगर के सरकारी अस्पताल व अन्य अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे।


जिलाध्यक्ष संजय खोखर और जला महामंत्री रविंद्र राठी ने नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रकाश डाला  इसमें सविता चौधरी, सुमन जैन, ममता शर्मा, वेदपाल उपाध्याय, राकेश जैन, भोपाल प्रमुख, डॉ. अमित खोखर, प्रवीण रठौड़ा, नितिन जैन, सतीश जैन, डॉ. निर्मल गुप्ता, तरूण कोरी, धर्मेंद्र कश्यप, राकेश कौरी, जयप्रकाश जैन, अश्वनी वाल्मीकि, विनय प्रजापति, प्रवीण ट्यौढ़ी, राजवीर, अनिल कुमार, सचिन, विमल कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed