फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP and RLD candidates claim their victory on the basis of 36 fraternities

भाजपा व रालोद के प्रत्याशियों का 36 बिरादरी के दम पर अपनी जीत का दावा

Fri, 11 Feb 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
BJP and RLD candidates claim their victory on the basis of 36 fraternities
बागपत/बड़ौत। विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने के बाद यह साफ हो गया है कि तीनों सीटों बागपत, बड़ौत, छपरौली पर भाजपा व रालोद-सपा गठबंधन में सीधी टक्कर है। तीनों ही सीटों पर भले ही वर्ग और जाति के आधार पर गणित को देखते हुए लोग कड़ी टक्कर मान रहे हो। मगर, भाजपा व रालोद के प्रत्याशी 36 बिरादरी की वोट के दम पर अपनी जीत पक्की होने का दावा कर रहे है।
विज्ञापन

बागपत विधानसभा सीट
सरकार के विकास व मेरे जनता के बीच रहने से वोट मिला: योगेश धामा
भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा ने कहा कि बागपत में इतना विकास कभी नहीं हुआ, जितना केवल पांच साल में भाजपा सरकार में कराया गया है। कई सालों से गड्ढों वाले हाईवे पर सफर करना पड़ता था तो बिजली की किल्लत झेलनी पड़ती थी। कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं था और यहां गुंडाराज कायम था। भाजपा सरकार ने हर समस्या का समाधान कराया। मैं खुद भी हमेशा जनता के बीच रहता हूं और मेरे जितना कोई भी नेता लोगों के दुख-सुख में यहां शामिल नहीं होता है। इसलिए लोग मुझे अपने परिवार का सदस्य मानते है और 36 बिरादरी से मुझे वोट मिला है। मेरी दोबारा से जीत पक्की है।
विज्ञापन

मुझे 36 बिरादरी का वोट मिला: अहमद हमीद
रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अहमद हमीद ने कहा कि सरकार ने जिस तरह से हर वर्ग का उत्पीड़न किया है। किसानों को फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है तो कृषि से जुड़ी हर चीज महंगी हो गई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। भ्रष्टाचार पूरी तरह से चरम पर है। इस कारण सभी सरकार के खिलाफ वोट करने का पहले ही मन बना चुके थे। इस बार चुनाव में ऐसा ही हुआ है। 36 बिरादरी का वोट मुझे मिला है और उसके सहारे ही मेरी जीत पक्की है। मैं हमेशा जनता के बीच रहता हूं और उनके हर दुख-सुख में शामिल होता हूं। इसलिए सभी मुझे अपने परिवार का सदस्य मानते है और सभी अपने परिवार के सदस्य को वोट देना चाहते है जो मतदान के दिन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत विधानसभा सीट
योगी सरकार से जनता खुश, हर वर्ग ने मुझे वोट दिया: केपी मलिक
भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक कहते है कि उनको अपनी जीत होने का पूरा विश्वास है। क्योंकि योगी सरकार में हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। इस सरकार में हर किसी को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई थी और हर व्यक्ति तक उनका लाभ भी पहुंचा। जनता योगी सरकार से खुश है। इसलिए जनता ने योगी सरकार व मुझ पर भरोसा जताया। मैने खुद भी जनता के बीच रहकर पूरे पांच साल तक कार्य किए और हर किसी के दुख-सुख में शामिल रहा। इसलिए ही मुझे हर वर्ग का वोट मिला है और मेरी जीत तय है।
सरकार के उत्पीड़न से तंग होने से रालोद को वोट किया: जयवीर तोमर
रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह की साफ छवि, गरीब, मजदूर, किसानों, नौजवानों व व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में उनका संघर्ष जनता नहीं भूली। वह हमेशा वहां पहुंचे है, जहां सरकार का उत्पीड़न बढ़ा है। जनता ने मेरे पक्ष में खूब बढ़चढ़ कर मतदान किया। भाजपा के वर्तमान प्रतिनिधि कभी क्षेत्र के लोगों के बीच दुख-सुख में नहीं गए। इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया था। मुझे हर वर्ग का वोट मिला है और मेरी जीत पक्की है।
छपरौली विधानसभा सीट
मैने जितने विकास कार्य कराए, उसे देखकर मुझे वोट दिया: सहेंद्र
भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि छपरौली में जितना विकास भाजपा सरकार के पांच साल में मैने कराया है, उतना कभी नहीं हुआ था। यहां की सभी सड़कों को बनवाने के साथ ही बिजली व पानी की समस्या को दूर कराया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरे विशेष आग्रह पर इन सभी समस्याओं का निस्तारण कराया। इसके साथ ही किसानों की समस्या को देखते हुए रमाला शुगर मिल का विस्तारीकरण कराया तो कई पुल का निर्माण भी चल रहा है। इस विकास को देखकर ही लोगों ने योगी आदित्यनाथ को दोबारा सीएम बनाने के लिए मुझे वोट दिया है। मुझ पर जाट बिरादरी ने सबसे ज्यादा विश्वास जताया है तो अन्य सभी बिरादरी भी मेरे लिए वोट करने को खूब आगे आई है। सभी का यह विश्वास ही मेरी जीत पक्की कर रहा है।

सरकार के उत्पीड़न से तंग जनता ने मुझे वोट किया: अजय कुमार
रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने कहा कि जनता समस्याओं से निजात पाना चाहती है। शिक्षित युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है। किसान आवारा पशुओं व बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने से परेशान है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। जनता इस कुशासन से तंग आ चुकी है। इस सरकार में समस्या के साथ ही जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसलिए इस बार जनता ने मेरे पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट किया। मुझे किसी एक बिरादरी का नहीं, बल्कि 36 बिरादरी का वोट मिला है। मुस्लिम, जाट, दलित, ब्राह्मण, वैश्य समेत सभी के वोट से मेरी जीत पक्की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed