{"_id":"66071e233e9d07f1d80f7f56","slug":"bjp-and-bsp-busy-in-elections-tussle-for-candidate-in-sp-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-111426-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाजपा व बसपा चुनाव में जुटे, सपा में प्रत्याशी के लिए खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाजपा व बसपा चुनाव में जुटे, सपा में प्रत्याशी के लिए खींचतान
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा व बसपा प्रत्याशियों ने कमर कस ली है वहीं सपा में प्रत्याशी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। टिकट बदलवाने के लिए पार्टी के सैकड़ों लोग लखनऊ में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने सपा से चुनाव लड़ने की बात कही, वहीं मनोज चौधरी ने कहा कि वही सपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं। माना जा रहा है कि रविवार तक स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
सपा ने एक सप्ताह पहले जाट बिरादरी के मनोज चौधरी को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया था। उसके बाद से प्रत्याशी को लेकर खींचतान शुरू हो गई थी और गाजियाबाद के साहिबाबाद से विधायक रहे अमरपाल शर्मा का नाम चर्चाओं में आने लगा। बागपत के सैकड़ों लोग शुक्रवार को लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले और प्रत्याशी बदलने की मांग की। इसके बाद प्रत्याशी मनोज चौधरी को तुरंत लखनऊ बुलाया गया।
सपा नेताओं के अनुसार अखिलेश यादव ने मनोज चौधरी के सामने प्रत्याशी बदलकर अमरपाल शर्मा को चुनाव लड़ाने की बात रखी। इसके पीछे कहा गया कि बागपत लोकसभा सीट पर करीब डेढ़ लाख ब्राह्मण मतदाता हैं तो मुस्लिम व यादव के समीकरण के साथ अन्य जातियों को साथ लेकर चुनाव कांटे का बनाया जा सकता है। हालांकि मनोज चौधरी खुद चुनाव लड़ने की बात पर अड़े रहे। इस पर अंतिम फैसला रविवार तक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अमरपाल की बैठक में भाजपा व भाकियू के नेता भी पहुंचे
पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने शुक्रवार को वात्सायन पैलेस में ब्राह्मण समाज समेत अन्य लोगों की बैठक बुलाई। इसमें भाजपा के दीपक शर्मा, सचिन शर्मा, चंद्रदत्त शर्मा आदि और भाकियू के प्रदीप धामा, इंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत अन्य भी पहुंचे। वहां पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने कहा कि उन्हें पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ाने के लिए कहकर भेज दिया है। इसलिए सभी चुनाव की तैयारी करें और वह अपने साथ सर्वसमाज को लेकर चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान पंडित राधेश्याम शर्मा, राजपाल शर्मा, राकेश शर्मा, राम मोहन भारद्वाज, वेदपाल प्रकाश, योगेश शर्मा प्रधान, राजसिंह, राजीव शर्मा प्रधान, आशीष शर्मा प्रधान आदि मौजूद रहे।
-- --
सपा ने मुझे अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। मैं ही सपा का प्रत्याशी हूं। प्रत्याशी कोई खुद को कैसे बता सकता है। - मनोज चौधरी
सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुझे चुनाव लड़ाने की बात कहकर भेजा है। हम पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेंगे। -अमरपाल शर्मा, पूर्व विधायक