फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP again played Jat card, tickets to all three MLAs

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा ने फिर खेला जाट कार्ड, तीनों विधायकों को ही टिकट

Sun, 16 Jan 2022 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 16 Jan 2022 12:06 AM IST
सार

बागपत से योगेश धामा, बड़ौत से केपी मलिक और छपरौली से सहेंद्र सिंह ही प्रत्याशी होंगे। तीनों ही जाट होने के कारण किसी एक विधायक का टिकट कटने के कयास लगाए जा रहे थे 

विज्ञापन
BJP again played Jat card, tickets to all three MLAs
बागपत विधानसभा से प्रत्याशी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत तीन दिन से चल रही ऊहापोह की स्थिति को साफ करते हुए भाजपा हाईकमान ने बागपत की तीनों विधानसभा सीटों पर एक बार फिर जाट कार्ड खेला है। बागपत सीट से विधायक योगेश धामा, बड़ौत से केपी मलिक व छपरौली से सहेंद्र सिंह रमाला को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। पहले तीनों जाट होने के कारण किसी एक विधायक का टिकट काटकर गैर जाट को देने के कयास लगाए जा रहे थे। मगर, पार्टी हाईकमान ने किसी तरह का जोखिम नहीं उठाते हुए तीनों ही विधायकों पर अपना विश्वास जताया है।
विज्ञापन


बागपत विधानसभा
भाजपा ने बागपत से विधायक योगेश धामा पर दोबारा दांव खेला है। वर्ष 2017 में रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए योगेश धामा ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए पहली बार कमल खिलाया था। बागपत सीट पर मुस्लिमों के बाद जाट वोटर सबसे ज्यादा है। भाजपा ने इसी को देखते हुए भी उन्हें ही चुनावी मैदान में उतारना बेहतर समझा। योगेश धामा दो बार जिला पंचायत सदस्य व एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके है। उनके सामने पिछली बार के प्रतिद्वंद्वी नवाब अहमद हमीद रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में होंगे। इससे बागपत सीट पर कड़ी टक्कर होती दिख रही है।
विज्ञापन


बड़ौत विधानसभा
भाजपा ने बड़ौत सीट से विधायक केपी मलिक पर भी दोबारा भरोसा जताया है। वर्ष 1988 में राजनीति में आए केपी मलिक सबसे पहले नगर पालिका परिषद बड़ौत के सभासद बने थे। 1990 में नगर पालिका अध्यक्ष भी बने। वर्ष 2004 में स्थानीय निकाय से एमएलसी बने तो वर्ष 2012 में दोबारा से नगर पालिका अध्यक्ष बने। केपी मलिक वर्ष 2017 में रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और पहली बार विधायक बने। अब दोबारा से भाजपा ने केपी मलिक पर भरोसा जताते हुए चुनावी जंग में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली विधानसभा
भाजपा ने छपरौली से विधायक सहेंद्र सिंह रमाला को ही चुनावी मैदान में उतारा है। सहेंद्र सिंह पहली बार वर्ष 2017 में छपरौली से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते थे। इसके बाद भाजपा से नजदीकियों के कारण रालोद ने उनसे किनारा कर लिया था। इस पर वह भाजपा सरकार से लगातार क्षेत्र में विकास कार्य कराते रहे। उनका राजनीतिक जीवन ज्यादा लंबा नहीं रहा। अब भाजपा ने उनको पार्टी का प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। छपरौली सीट पर जिस तरह से अन्य राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित किए गए है, उससे यहां भी कड़ा मुकाबला होगा।

2017 में इस तरह मिला थे तीनों को वोट
बागपत विधानसभा (कुल मतदान : 65.93 प्रतिशत)
प्रत्याशी वोट प्रतिशत वोट मिले
योगेश धामा 92566 46.83
बड़ौत विधानसभा (कुल मतदान : 64.29 प्रतिशत)
प्रत्याशी वोट प्रतिशत वोट मिले
केपी मलिक 79427 43.09
छपरौली विधानसभा (कुल मतदान : 62.95 प्रतिशत)
प्रत्याशी वोट प्रतिशत वोट मिले
सहेंद्र सिंह 65124 32.71

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed