फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Binoli and Pilana's team won in Kabaddi

कबड्डी में बिनौली और पिलाना की टीम जीती

Tue, 20 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Binoli and Pilana's team won in Kabaddi
बालैनी के श्रीकृष्णा इंटर कालेज में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : BAGHPAT
बालैनी। श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में सोमवार को जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता और ब्लॉक स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिले के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कबड्डी में बालक वर्ग में बिनौली और बालिका वर्ग में पिलाना की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल सचिव गजेंद्र यादव ने बताया कि कालेज में हुई अंडर 19 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बिनौली प्रथम और खेकड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में पिलाना की टीम प्रथम और खेकड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की अंडर 14 में पिलाना टीम प्रथम और छपरौली की टीम दूसरे स्थान पर और बालिका वर्ग में छपरौली की टीम प्रथम, घटौली की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग की वेटलिफ्टिंग में 49 किलोग्राम में तुफैल प्रथम और तरुण दूसरे स्थान, 55 किग्रा भार वर्ग में सारिक प्रथम और ऋषभ दूसरे, 61 किग्रा भार में समीर पहले और नईम दूसरे , 67 किग्रा भार वर्ग में वरदान पहले और हर्ष कुमार दूसरे, 73 किग्रा भार वर्ग में सुहेल प्रथम, नीशू दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की 40 किलोग्राम भार वर्ग में सौम्या प्रथम, 49 किलो में शिवानी यादव प्रथम और 55 किलो में प्रीती यादव प्रथम रही। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर प्रधानाचार्य तेजवीर सिंह यादव, ओमेंद्र सिंह यादव, विष्णु दत्त शर्मा, राजीव यादव, विवेक चौहान, विपिन राठी, अमित पंवार, अशोक कुमार, सुनील कुमार वशिष्ठ, विजय कुमार, सचिन कुमार, सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed