{"_id":"60fc5f1f8ebc3e789e0619ae","slug":"bike-rider-death-baghpat-news-mrt5487484172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में बाइक फिसलकर खंभे से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में बाइक फिसलकर खंभे से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा मार्ग पर रमाला गांव के समीप बारिश के चलते हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। टांडा मार्ग स्थित रमाला गांव के समीप शनिवार को बारिश के चलते एक बाइक फिसलकर खंभे से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव ने बताया कि सुनील उर्फ टाइटन (28) पुत्र नरेश निवासी ग्राम किरठल शनिवार दोपहर में कांधला से घर लौट रहा था। बारिश के चलते टांडा रोड पर रमाला गांव के समीप बारिश के चलते बाइक फिसलकर खंभे से टकरा गई। जिससे सुनील का सिर खंभे से टकरा गया। जिससे उसे गंभीर चोट आई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में बड़ौत सीएचसी के लिए भेजा। हालांकि उसकी रास्ते में मौत हो गई। उसके पास से मिले फोन से पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उनके आने के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी घटना की थाने में तहरीर नहीं आई है।