फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bholenath... remove your mobile, bring back your childhood.

Baghpat News: भोलेनाथ... मोबाइल हटाइए, बचपन लौटाइए

Tue, 22 Jul 2025 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bholenath... remove your mobile, bring back your childhood.
बचपन को मोबाइल से मु​क्ति दिलाने के लिए छोटी कांवड़ लेकर आते सोनीपत के कांवड़ियां विजय व वीरेंद - फोटो : संवाद
- कांवड़ पेज के लिए
विज्ञापन

- मोबाइल की कैद से बचपन को मुक्ति दिलाने के लिए लाए 10 इंच की कांवड़
- सोनीपत के खांडा गांव के दो सगे भाइयों ने बच्चों को मोबाइल से मुक्ति के लिए मांगी मन्नत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। सोनीपत के खांडा गांव के दो सगे भाइयों विजय और वीरेंद्र की कांवड़ इस बार आस्था के साथ एक अपील लेकर आई। बचपन को मोबाइल की कैद से मुक्त कराने की। महज 10 इंच की इस सबसे छोटी कांवड़ ने शिवभक्ति को सामाजिक संदेश में बदल दिया।
दोनों भाइयों ने बताया कि उन्होंने काफी बच्चों को मोबाइल की लत लगते हुए देखी है। किसी की आंखों की रोशनी जा रही है तो कहीं मानसिक तनाव बच्चों को निगल रहा है। कुछ मामलों में तो बच्चों की जान तक चली गई। कांवडि़या विजय ने कहा कि हमने देखा कि बच्चे अब मैदान में नहीं, मोबाइल की स्क्रीन में खो गए हैं। न खेल, न कहानियां, न परिवार से संवाद। तभी हमने तय किया कि इस बार कांवड़ के जरिए अभिभावकों तक संदेश पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


- कांवड़ में थे गहरे प्रतीक
उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सबसे छोटी कांवड़ में दो शिवलिंग, डमरू और भस्म, दो गंगाजल केन के अलावा एक छोटा चश्मा जो कमजोर होती आंखों की चेतावनी, जलती कृत्रिम लौ जो बुझती मासूमियत और एक खिलौने जैसा मोबाइल जो बच्चों की कैद का प्रतीक था। लोगों ने जब खिलौना मोबाइल देखा तो चौंक गए। भाइयों ने समझाया ये मोबाइल नहीं, जंजीर है, जिसमें बचपन कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कांवड़ के जरिए सभी माता-पिता से की अपील
बचपन लौटाइए... मोबाइल हटाइए। बच्चों को फिर से मिट्टी, मैदान और मस्ती में लौटाइए। यही सच्चा उपवास है, यही सच्ची भक्ति। इस संदेश को देते हुए दोनों भाई आगे बढ़ते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed