फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Beneficiary beaten for protesting against giving less ration

Baghpat News: कम राशन देने का विरोध करने पर लाभार्थी को पीटा

Wed, 08 Nov 2023 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Beneficiary beaten for protesting against giving less ration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। बुढ़सैनी गांव में कम राशन देने का विरोध करने पर राशन डीलर ने एक लाभार्थी के साथ मारपीट कर दी। इसमें पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

बुढ़सैनी गांव के रहने वाले निर्मल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के ही राशन डीलर के यहां राशन लेने और आयुष्मान कार्ड की जानकारी लेने गया था। आरोप लगाया कि राशन डीलर ने उसे कम राशन दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर राशन डीलर ने अपने परिवार के युवकों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की और बिना राशन दिये ही भगा दिया। निर्मल ने हर महीने कम राशन देने का आरोप लगाया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस मामले में थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed