फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Beds will be increased in the NRC of the districBeds will be increased in the NRC of the district hospitalt hospital

Baghpat News: जिला अस्पताल की एनआरसी में बढ़ाए जाएंगे बेड

Wed, 25 Sep 2024 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Beds will be increased in the NRC of the districBeds will be increased in the NRC of the district hospitalt hospital
-डीएम ने तीन दिन में बेड बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश
विज्ञापन


फोटो - 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल की एनआरसी में बेड बढ़ाए जाएंगे। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को एनआरसी में बेड बढ़ाकर तीन दिन में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एनआरसी में अभी तक दस बेड पर कुपोषित बच्चों का इलाज कराया जा रहा है।
कुपोषित बच्चों का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में दस बेड की एनआरसी है। 29 अगस्त को सीएमओ ने डीएम को एनआरसी में बेड बढ़ाकर अधिक कुपोषित बच्चों को भर्ती करने की बात कही थी। 21 सितंबर को हुई समीक्षा बैठक में एनआरसी में दस बेड की क्षमता के सापेक्ष सात बेड पर ही बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा रहा था। मंडलायुक्त ने भी एनआरसी का निरीक्षण कर वार्ड में बेड बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद एनआरसी में बेड बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीएमओ को तीन दिन में वार्ड में बेड बढ़ाकर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

---
बेड बढ़ने से अधिक बच्चे हो सकेंगे भर्ती
एनआरसी में चार बेड बढ़ने पर एक बार में 14 बच्चों काे भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा। अभी तक अस्पताल की एनआरसी वार्ड में एक बार में सिर्फ दस बच्चों को ही भर्ती कर इलाज दिया जा रहा था। इसके अलावा बाद में अन्य बेड दोबारा बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन - एनआरसी में अभी दस बेड हैं, विभाग की ओर से अधिक कुपोषित बच्चों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चार बेड और बढ़ाए जा रहे हैं। - डॉ़ तीरथ लाल, सीएमओ
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed