फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Beats increased, reservation box will open today

धड़कनें बढ़ीं, आज खुलेगा आरक्षण का पिटारा

Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Beats increased, reservation box will open today
- बुधवार को जारी की जाएगी जिले के आरक्षण की अनंतिम सूची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पद के आरक्षण की अनंतिम सूची तैयारी कर ली गई है। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि आरक्षण की अनंतिम सूची बुधवार को जारी की जाएगी। चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई है।
पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह के निर्देश पर नई नीति के अनुसार आरक्षण को अंतिम रूप दिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद इस बार शासन ने अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया है। बुधवार को जिले की 244 ग्राम पंचायतों के अलावा जिला पंचायत सदस्य के बीस, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 505 पदों के लिए आरक्षण जारी किया जाएगा। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि आरक्षण की अनंतिम सूची बुधवार को चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट से चौपाल तक हर जुबां पर आरक्षण
बागपत। मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर दिनभर चर्चा रही। कलक्ट्रेट से लेकर गांव की चौपाल तक अपने-अपने गांव के आरक्षण का गणित लगाया गया। ग्रामीण विकास भवन और अपने-अपने ब्लॉक कार्यालय भी पहुंचे। अधिकारियों और कर्मचारियों से आरक्षण के विषय में जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण में अटका दावेदारों का गणित
बागपत। पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों का गणित आरक्षण में लटका हुआ है। प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य पद की तैयारी कर रहे दावेदार दिनभर आरक्षण जानने की जुगत में जुटे रहे, लेकिन आरक्षण देर रात तक जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed