{"_id":"6aa85265bdf58eedf109f301","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158778-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कैंटर की टक्कर से सिपाही के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कैंटर की टक्कर से सिपाही के भाई की मौत
विज्ञापन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर यमुना पुल के पास कैंटर की टक्कर से अलीगढ़ जिले के गोंडा थाने में तैनात सिपाही शादाब के भाई सावेज (26) निवासी मुल्हेड़ा जिला मेरठ की मौत हो गई। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने जांच-पड़ताल की और तहरीर मिलने पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
मेरठ जिले के मुल्हेड़ा गांव निवासी शादाब ने बताया कि उसका बड़ा भाई सावेज छोटे भाई साजिद के साथ मिल में ठेकेदारी करते थे, जिन्होंने एक मिल का काम ले रखा था। बताया कि रविवार को सावेज बाइक से अकेले ही किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर यमुना पुल के पास पहुंचे तो एक कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सावेज गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से सावेज का खेकड़ा सीएचसी में उपचार कराया, जहां से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कैंटर चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल
रमाला। असारा गांव निवासी इसरार अपने दोस्त मुस्तकीन के साथ बाइक से बड़ौत जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जिवाना टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का पुलिसकर्मियों ने बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पहुंचे। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार घायल
बालैनी। मुकारी में हिंडन पुल पर रविवार को एक गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों ने निजी अस्पताल में घायल का उपचार कराया। उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसमें सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि घायल युवक की पहचान प्रवीण निवासी खिंदौड़ा जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। इसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।