फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BDO found absent in inspection of block, stopped salary

ब्लॉक के निरीक्षण में गैरहाजिर मिली बीडीओ, वेतन रोका

Mon, 06 Jan 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
BDO found absent in inspection of block, stopped salary
ब्लॉक के निरीक्षण में बीडीओ मिलीं गैरहाजिर, रोका वेतन
विज्ञापन

बागपत। बागपत ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ पीसी जायसवाल को बीडीओ अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने फोन पर खेकड़ा में मौजूद होने की जानकारी दी। जांच में पता चला कि वह खेकड़ा ब्लॉक में भी मौजूद नहीं हैं। ब्लॉक में कई खामियां मिलीं। इसके बाद नाराज सीडीओ ने डीडीओ को वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।

सोमवार को सीडीओ पीसी जायसवाल सुबह दस बजे बागपत ब्लॉक में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। मौके पर बीडीओ स्मृति अवस्थी अनुपस्थित मिलीं। जांच के दौरान कार्यालय में गंदगी का आलम देख उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। बीडीओ से फोन पर बात करने पर पता चला कि वह खेकड़ा ब्लॉक में हैं। पौने 11 बजे तक जब वह ब्लॉक नहीं पहुंची तो सीडीओ ने स्मृति अवस्थी से फिर बात की। जांच में पता चला कि वह पौने 11 बजे तक वहां नहंी पहुंची थीं। बीडीओ स्मृति अवस्थी द्वारा गलत सूचना देने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने गोशाला की बजट की जानकारी रजिस्टर में उपलब्ध नहीं थी। एडीओ पंचायत को रोजाना की जानकारी उपलब्ध कराने के आदेश दिए। डीडीओ हुब लाल को बीडीओ का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed