{"_id":"62bf36dd3503790ac830001f","slug":"baoli-will-be-made-model-gram-panchayat-plan-is-being-prepared-baghpat-news-mrt5952497133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावली को बनाया जाएगा मॉडल ग्राम पंचायत, योजना हो रही तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावली को बनाया जाएगा मॉडल ग्राम पंचायत, योजना हो रही तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत ब्लाक के बावली गांव में जल्द ही विकास की गंगा दौड़ेगी और मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित की जाएगी। जिसका स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए चयन कर लिया गया है। जिसमें छह माह की कार्य योजना बनाकर बिंदुओं पर काम किया जाएगा।
डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि बावली गांव को मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए चयन किया गया है। जिसमें शासन से स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत जारी गाइड लाइन के अनुसार नौ बिंदुओं पर कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। कार्ययोजना में शामिल सभी मानकों पर छह माह में कार्य पूरा कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसका सत्यापन 22 विभागों के अधिकारियों की समिति करेगी।
इन बिंदुओं पर किया जाएगा कार्य
डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए बावली गांव में सुशासित गांव, साफ एवं हरा भरा गांव, गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका वाला गांव, बाल मैत्री गांव, विकास में लैंगिक समानता वाला गांव, पर्याप्त जल वाला गांव, स्वस्थ गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, गांव में संरचनात्मक ढांचे की यथेष्ट उपलब्धता पर काम किया जाएगा।