फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ban on loud speakers on mosques: Sadhvi Prachi

मस्जिदों पर लगे लाउड स्पीकरों पर लगे प्रतिबंध : साध्वी प्राची

Thu, 18 Mar 2021 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ban on loud speakers on mosques: Sadhvi Prachi
बागपत में पत्रकार वार्ता करते साध्वी प्राची। - फोटो : BAGHPAT
मस्जिदों पर लगे लाउड स्पीकरों पर लगे प्रतिबंध : साध्वी प्राची
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। साध्वी प्राची ने पश्चिम बंगाल के चुनाव पर कहा कि राहुल बाबा घंटा बजा रहे हैं और ममता दीदी भगवान का नाम ले रही हैं। जो लोग राम का नाम लेने से परहेज करते थे, वे अब रामनाम के सहारे ही सत्ता पाने की जुगत में लगे हैं। साध्वी ने मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने की मांग की।
साध्वी प्राची ने बृहस्पतिवार को नगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मस्जिदों में नमाज होनी चाहिए, लेकिन इन पर जो लाउड स्पीकर लगे हैं, उन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। जमाना बदल रहा है, लोग देर रात तक कामकाज करते हैं और छात्र भी आधी रात तक पढ़ाई करते हैं। ऐसे में लाउडस्पीकर बजता है तो नींद में विघभन पड़ता है। शासन प्रशासन को इनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि देश की जनसंख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इससे न केवल भुखमरी बढ़ रही है, बल्कि बेरोजगारी का संकट खड़ा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर अच्छी पहल कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed