फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ban on koPK 05191 species of sugarcane

गन्ने की कोपीके 05191 प्रजाति पर लगी रोक, अगले सत्र से नहीं होगी पौध की खरीद

Mon, 31 Oct 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ban on koPK 05191 species of sugarcane
अगले सत्र से नहीं होगी पौध की खरीद, देरी से फसल तैयार होने के कारण लगाई रोक
विज्ञापन

विभाग ने गन्ना बुआई के लिए बीज वितरण के लिए जारी की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गन्ना विभाग एवं शोध परिषद ने गन्ना किस्मों की सूची जारी की है। जिसमें गन्ने की कोपीके 05191 प्रजाति पर देरी से तैयार होने के कारण रोक लगा दी गई है। अगले सत्र 2023-24 से इसकी पौध की खरीद नहीं होगी। केवल पेड़ी खरीदी जाएगी।
बीज गन्ना एवं गन्ना किस्म समिति ने प्रदेश के सभी जिलों में गन्ना बुआई के लिए गन्ना किस्मों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रदेश के सभी जनपदों के लिए शीघ्र पकने वाली और मध्य देर से पकने वाली किस्मों के अतिरिक्त क्षेत्रवार अलग-अलग किस्म के बीज की सूची जारी की गई है। किसानों को गन्ने की फसल की बुआई के लिए समिति की ओर से स्वीकृत बीज वितरित किया जाएगा। गन्ना किस्म को-0238 को त्रिस्तरीय बीज कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सभी क्षेत्रों के लिए शीघ्र पकने वाली किस्म
-कोशा 8436, कोशा 88230, कोशा 95255, कोशा 96268, को से 03234, यूपी 05125(यूपी 09453),को से 98231, कोशा 08272, कोसे 95422, को 0238, को 0118, को 98014, कोशा 12231, कोशा 13235, कोलख 14201 और कोशा 17231।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी क्षेत्रों के लिए मध्य देरी से पकने वाली किस्म
-कोशा 767, कोशा 8432, कोशा 97264, कोशा 96275, कोशा 97261, कोशा 98259, कोशा 99259, को से 01434, यूपी 0097, कोशा 08279, कोशा 08276, कोशा 12232, को से 11453, को 05011, कोशा 09232, को से 13452, कोशा 14233।
पश्चिमी क्षेत्र (मेरठ व सहारनपुर क्षेत्र)
शीघ्र पकने वाली किस्म
-पश्चिमी क्षेत्र के लिए स्वीकृत की गई किस्मों के अतिरिक्त कोजा 64, कोशा 03251, को लख 9709, को 0237, को लख 1203, को 15023 और को 05009।
मध्य देरी से पकने वाली किस्म
-सभी क्षेत्रों के लिए स्वीकृत की गई किस्मों के अतिरिक्त कोशा 94257, कोशा 96269, यूपी 39, को पंत 84212, कोशा 07250, को ह 119, को पंत 97222, को जे 20193, को 0124, को ह 128, को लख 09204, को लख 11206, को 09022, को 12029 और को पीके 05191
मध्य क्षेत्र (लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद)
शीघ्र पकने वाली किस्म
-सभी क्षेत्रों के लिए स्वीकृत किस्मों के अतिरिक्त कोजा 64, को से 01235, कोलख 9709, को 0237, को 05009, को लख 11203 और को 15023।
मध्यदेरी से पकने वाली किस्म
-कोशा 94257, कोशा 96269, यूपी 39, को पंत 84212, को ह 119, को पंत 97222, को जा 20193, को 0124, को ह 128, को लख 09204, को लख 11206, को 09022, को 12029, कोपीके 05191।

वर्जन
गन्ना विकास एवं शोध परिषद की ओर से किसानों को स्वीकृत गन्ना किस्मों का ही बीज वितरित किया जाएगा। अगले सत्र में गन्ने किस्म केपीके 05191 की बुआई देरी से पकने के कारण प्रतिबंधित रहेगी और पेराई सत्र में इस किस्म की केवल पेड़ी की खरीद की जाएगी। - डॉ अनिल भारती, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed