{"_id":"679e73bfb093874fc609474c","slug":"balis-army-soldier-did-not-report-for-duty-in-punjab-search-begins-baghpat-news-c-28-1-bag1001-125748-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पंजाब में ड्यूटी नहीं पहुंचा बली का सेना का जवान, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पंजाब में ड्यूटी नहीं पहुंचा बली का सेना का जवान, तलाश शुरू
विज्ञापन
बागपत। बली गांव से 28 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर जाने के लिए निकला सेना का जवान आजाद सिंह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इसका पता चलने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर बरामद कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने जवान की तलाश शुरू कर दी।
बली गांव के रहने वाले फिरेराम ने बताया कि उसका बेटा आजाद सिंह सेना में पंजाब के फिरोजपुर में तैनात है, जो कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर आया था और छुट्टी पूरी होने के बाद 28 तारीख को वापस ड्यूटी के लिए घर से चला। उसे छोटा बेटा विनीत टटीरी के रेलवे स्टेशन पर छोड़कर आया था। इसके बाद 29 जनवरी को विनीत के पास पंजाब से फोन आया। फोन करने वालों ने खुद को आजाद का साथी बताकर उसके ड्यूटी पर नहीं पहुंचने की जानकारी दी, तभी से आजाद का फोन बंद चल रहा है। उन्होंने रिश्तेदारियों में भी आजाद को तलाश कराया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि जवान के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।