फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bakreed celebrated in baghpat

दुनिया में अमन एवं शांति की दुआ की

Sat, 26 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 26 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
bakreed celebrated in baghpat
बागपत जिले में ईद-उल-अजहा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर दुनिया में अमन एवं शांति के लिए दुआ की। मक्का के निकट मीना में हुए हादसे के लिए भी अल्लाह तआला से करम की दुआ की गई। इस बीच ईदगाह एवं मस्जिदों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। नमाज के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन


सुबह सवा आठ बजे ईदगाह पर शहर काजी हबीबुर्रहमान ने नमाज अदा कराई। उन्होंने अल्लाह से दुनियां में अमन चैन की दुआ मांगी। मक्का में हुए हादसे में घायलों और मरने वालों के परिवारों को गम सहने की हिम्मत अता करने के लिए भी अल्लाह से दुआ की। इस दौरान अकीदतमंदों की आंखें छलक पड़ीं।
विज्ञापन


नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर मौजूद जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय और एसपी रवि शंकर छवि, एडीएम राकेश कुमार मालपाणी और एसडीएम राकेश कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष राजुद्दीन और सपा जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने अपने-अपने तरीके और सामर्थ्य के अनुसार कुर्बानी की रस्म कराई। इस मौके पर घरों में पकवान भी बनाए गए। लोगों ने एक दूसरे के घरों में जाकर ईद की मुबारकबाद दी। त्यौहार पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन एक सप्ताह से तैयारी में लगा हुआ था।

अधिकारी, गांव से लेकर कस्बे और नगरों में मिटिंग कर पर्व को लोगों से मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील कर रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम ही ईदगाहों, मस्जिदों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज हुई।

इसके अलावा अपने-अपने क्षेत्र में सीओ और थाना प्रभारी नमाज के समय तैनात रहे। बड़ौत ईदगाह पर मौजूद रहे एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि ईद का पूर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। इसके लिए दूसरे जनपद से पीएसी मंगाई गई थी। हर स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गए थे। किसी भी कर्मचारी ने कोई लापरवाही नहीं की है।


बाजार में चहल-पहल रही

ईद पर बाजार में काफी रौनक रही। लोगों ने जमकर खरीददारी की। छोटे-छोटे बच्चे नए-नए कपड़े पहनकर सड़कों पर घूमते नजर आए। बच्चों और युवाओं में खासरा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed