फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat's air turns bad for the first time, AQI reaches 258

Baghpat News: बागपत की हवा पहली बार खराब, एक्यूआई 258 पर पहुंचा

Mon, 30 Oct 2023 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Baghpat's air turns bad for the first time, AQI reaches 258
बागपत। जिले में पहली बार हवा खराब स्थिति में पहुंच गई है, जिससे रविवार को यहां एक्यूआई 258 रहा। इस तरह प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती दिख रही है। लोगों को आंखों में जलन व गले में परेशानी हो रही है। जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है, ऐसे में लोगों को मास्क व चश्मा इस्तेमाल करने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं।
विज्ञापन

यहां अभी तक प्रदूषण ज्यादा नहीं बढ़ा था और वह असामान्य की श्रेणी में चल रहा था, लेकिन यहां पहली बार हवा में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया। इससे रविवार को दिनभर एक्यूआई 250 से ज्यादा रहा और सुबह दस बजे एक्यूआई 258 दर्ज किया गया। यह हालात तब है, जब पहले ही उद्योगों में जनरेटर चलाने पर रोक लगाई गई है और रविवार को यहां वाहन भी कम दिखाई देते हैं। मगर जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है, उससे लोगों की परेशानी भी बढ़ती दिख रही है।
विज्ञापन

--
सांस की बीमारी का खतरा तो आंखों में जलन
सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत ने बताया कि दीपावाली पर जिस तरह से आतिशबाजी करने से धुआं छाता है, उससे सांस की बीमारी होने की आशंका ज्यादा रहती है। इसके साथ ही जिन लोगों को पहले से सांस की बीमारी है, उनके लिए यह धुआं काफी खतरनाक है। इसके अलावा धुएं से आंखों में जलन की शिकायत भी सबसे ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुंह पर मास्क व आंखों पर चश्मा लगाकर निकलें बाहर
चिकित्सकों के अनुसार इस तरह के मौसम में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि शरीर के अंदर गए कण ठंडे पानी से जम जाते हैं। घर से बाहर निकलना है तो मुंह पर मास्क व आंखों पर चश्मा लगाकर निकलना चाहिए। आंखों को दिन में कई बार पानी से धोते रहना चाहिए, जिससे आंखों में परेशानी होने का खतरा कम रहता है।
--
इस तरह होता है औसत एक्यूआई
0-50 अच्छा
51-100 औसत
101-200 असामान्य
201-300 खराब
301-400 ज्यादा खराब
400 से ज्यादा बेहद खतरनाक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed