{"_id":"6ac7cbf73082d11bd8028ff0","slug":"baghpat-young-man-climbed-a-tower-after-his-girlfriend-got-upset-police-acted-as-mediators-to-broker-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: गर्लफ्रेंड रूठी तो टॉवर पर चढ़ गया युवक, पुलिस ने बिचौलिया बनकर कराया समझौता; शादी पर भी बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: गर्लफ्रेंड रूठी तो टॉवर पर चढ़ गया युवक, पुलिस ने बिचौलिया बनकर कराया समझौता; शादी पर भी बनी बात
Thu, 08 Oct 2026 10:29 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:29 PM IST
सार
बलिया के युवक और बिजनौर की युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती ने शादी करने की बात कही, तो युवक ने कहा कि पहले बहन की शादी करेगी, उसके बाद अपनी। इस पर प्रेमिका नाराज हो गई।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक। उसे उतारकर लाई पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेमिका के रूठने पर बलिया जिले के तिवारीके मिल्की गांव का विशाल बामनौली गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तीन घंटे बाद नीचे उतरे विशाल और बिजनौर की रहने वाली उसकी प्रेमिका सुजाता के बीच पुलिस ने बिचौलिया बनकर समझौता कराया। अब विशाल अपनी बहन की शादी करने के बाद सुजाता से शादी करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
बामनौली गांव के टावर पर बृहस्पतिवार सुबह विशाल चढ़ गया। उसे देखकर लोगों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दे दी। वहां आए पुलिसकर्मियों ने उसकी समस्या पूछी तो उसने बताया कि बिजनौर जिले के रायपुर क्षेत्र की सुजाता उसके साथ गुजरात में कंपनी में काम करती थी। उसके साथ प्रेम प्रसंग होने पर दोनों एक साथ लिव-इन में रहने लगे। बताया कि कुछ दिन पहले सुजाता हरिद्वार के बहादराबाद में अपने भाई के पास आ गई और वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने सुजाता से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हुआ। उसने जानकारी की तो पता चला कि सुजाता अपनी बहन के यहां बागपत के आदमपुर गांव में आकर रह रही है। उसने आदमपुर आकर सुजाता से बातचीत की तो वह जल्दी शादी करने की बात कहने लगी। शादी करने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। सुजाता ने शादी नहीं करने पर अपने गांव वापस जाने की बात कही।
वहीं विशाल अपनी बहन की शादी पहले करना चाहता है। पुलिसकर्मियों ने विशाल को नीचे उतारने के बाद सुजाता से बात कराई और दोनों में समझौता हो गया। इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि दोनों ने आपसी सहमति से साथ रहने की बात कही। युवक का कहना है कि बहन की शादी करने के बाद अपनी प्रेमिका से शादी कर लेगा। इसके बाद दोनों साथ चले गए।
ये भी देखें...
बागपत: हड़ताल पर गए 440 स्वास्थ्य कर्मी, 55 केंद्रों पर लटका ताला, मरीज परेशान; जान लें क्या हैं उनकी मांगें
ये भी देखें...
बागपत: हड़ताल पर गए 440 स्वास्थ्य कर्मी, 55 केंद्रों पर लटका ताला, मरीज परेशान; जान लें क्या हैं उनकी मांगें