{"_id":"69bf8612b1bca7f76b078851","slug":"baghpat-when-job-card-was-not-made-in-mnrega-woman-tried-to-commit-suicide-accused-of-demanding-bribe-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: मनरेगा में जॉब कार्ड नहीं बना तो महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, बोली- अफसर मांग रहे रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: मनरेगा में जॉब कार्ड नहीं बना तो महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, बोली- अफसर मांग रहे रिश्वत
Sun, 22 Mar 2026 11:33 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:33 AM IST
सार
सिंघावली अहीर गांव की महिलाएं मनरेगा में रोजगार मांग रही हैं, मगर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसी से आहत होकर पंचायत सचिवालय पहुंच गईं और हंगामा किया। इस दौरान एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंघावली अहीर गांव में महिलाओं को रोजगार नहीं मिला तो पंचायत सचिवालय में पहुंचकर हंगामा कर दिया। एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सिंघावली अहीर गांव निवासी राजवती ने बताया कि राजेश, कोमल, विमला, सुरेश, रमेशो, रविता और निशा पिछले काफी दिनों से मनरेगा योजना में रोजगार मांग रही थीं। जब भी वह पिलाना ब्लॉक पर जातीं तो वहां कर्मचारी रुपये मांगते और इसके कारण उन्हें रोजगार तक नहीं मिल रहा था। एक तरफ तो प्रदेश सरकार महिलाओं को रोजगार देने का वादा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अधिकारी रोजगार देने में लापरवाही बरत रहे हैं। रोजगार दिलाने के लिए 16 मार्च को कलक्ट्रेट व विकास भवन में अधिकारियों को ज्ञापन दिया था, लेकिन फिर भी रोजगार नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को गांव के सचिवालय में पहुंचे तो रोजगार देने से मना कर दिया। इसके बाद एक महिला ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि प्रधान व सचिव ने उनके साथ अभद्रता की। वहीं सचिव देशपाल सिंह ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। काम देने के लिए ही सामुदायिक भवन पहुंचे थे। महिला ने किस कारण आत्मदाह का प्रयास किया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं डीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
UP: योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं पश्चिमी यूपी के कई चेहरे, कई का घटेगा पद, तो कुछ की होगी छुट्टी
ये भी देखें...
UP: योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं पश्चिमी यूपी के कई चेहरे, कई का घटेगा पद, तो कुछ की होगी छुट्टी