फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Troubled by fake cases, I am committing suicide by cutting a vein... Video goes viral

Baghpat: पिता और पत्नी ने करा रखे मुकदमे, इसलिए नस काटकर आत्महत्या कर रहा हूं... वीडियो वायरल

Mon, 02 Sep 2024 05:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 02 Sep 2024 05:30 PM IST
सार

एक युवक ने आत्महत्या करने की बात कहते हुए वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस युवक के घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला, न ही आत्महत्या की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
Baghpat: Troubled by fake cases, I am committing suicide by cutting a vein... Video goes viral
वीडियो वायरल करने वाला युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत की शताब्दी नगर कालोनी के रहने वाले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। जिसमें वह कह रहा कि पत्नी द्वारा किए गए फर्जी मुकदमों से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो में युवक ने अपना नाम सुमित तोमर निवासी शताब्दी नगर बताया है। वीडियो में वह कह रहा है कि उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने उस पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए हैं। पुलिस भी उसका उत्पीड़न कर रही है। उसके खुद के पिता भी उसके खिलाफ है। इस बात से आहत होकर वह अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। देर रात पुलिस सुमित के घर पहुंची, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अभी तक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता और पत्नी ने करा रखा मुकदमा दर्ज
सीओ बड़ौत विजय चौधरी का कहना है कि जिस युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की है, उसके खिलाफ उसके पिता ने छोटे भाई की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा रखा है। युवक ने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। अब युवक पर उसकी पत्नी ने भी मुकदमा करा रखा है। फिलहाल आत्महत्या करने जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed