फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Tractor-trolley overturned in Yamuna, lives of eight people in danger, divers pulled them out.

Baghpat: यमुना में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, खतरे में पड़ी आठ लोगों की जान, गोताखोरों ने खींचकर बाहर निकाला

Sun, 18 Jan 2026 12:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 18 Jan 2026 12:27 PM IST
सार

बागपत के किसान यमुना नदी पार कर हरियाणा की तरफ जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में पलट गई। किनारे पर बैठे गोताखोर तुरंत नदी में कूद पड़े और महिलाओं समेत अन्य लोगों की जान बचाई। एसडीएम ने इस तरह से यमुना पार करने की अपील की है। 

विज्ञापन
Baghpat: Tractor-trolley overturned in Yamuna, lives of eight people in danger, divers pulled them out.
यमुना में गिरे किसानों को निकालते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में पक्का घाट के सामने यमुना में शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार आठ किसानों और मजदूरों ने कूदकर जान बचाई, जिन्हें गोताखोरों ने किनारे तक पहुंचाया। इसके बाद दूसरा ट्रैक्टर मंगाकर यमुना नदी में पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली को खींचकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

 

Baghpat: Tractor-trolley overturned in Yamuna, lives of eight people in danger, divers pulled them out.
यमुना में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला
शालीग्राम मंदिर के पास रहने वाला किसान जुनैद शनिवार सुबह साथी किसान रिजवान, इमरान के साथ मजदूर शौकीन, बीरमती, सुनीता, विमला, लोकेश देवी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर हरियाणा की तरफ खेत में काम करने जा रहा था। जैसे ही पक्का घाट के पास से यमुना नदी पार करने लगे तो ट्रैक्टर का पहिया यमुना नदी में बने कुंड में फंस गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर यमुना नदी में पलट गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान जुनैद, रिजवान, इमरान और मजदूर शौकीन, बीरमती, सुनीता, विमला, लोकेश देवी पानी में गिरने लगे तो उन्होंने शोर मचा दिया। यमुना किनारे बैठे गोताखोर मुस्ताक और आजाद समेत अन्य लोगों ने किसानों और मजदूरों को बचाया और उनको किनारे पर पहुंचाया। इसके बाद यमुना में फंसे ट्रैक्टर-ट्रॉली को दूसरे ट्रैक्टर को मंगवाकर रस्सा बांधकर बाहर खींचा गया।
 
विज्ञापन

यमुना में पहले भी हो चुके हैं हादसे
यमुना नदी पार करते समय पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। इसमें वर्ष 2017 में काठा में यमुना नदी में किसानों और मजदूरों की नाव पलट गई थी। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा बागपत के पुराने कस्बे में एक युवती की डूबने से मौत हो गई थी। तीन महीने पहले भी बुग्गी पलटने से उसमें बैठकर जा रहे पांच किसान यमुना में गिर गए थे और उनको भी गोताखोरों ने बचाया था।

ये बोले अधिकारी
यमुना नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने का मामला संज्ञान में नहीं है। कर्मियों को भेजकर इसके बारे में पता कराया जाएगा। इस तरह यमुना नदी पार करना खतरनाक साबित हो सकता है। किसानों और मजदूरों को खुद भी सावधानी बरतनी चाहिए। 
- अमरचंद वर्मा, एसडीएम।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed