फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Tikait said: It is the responsibility of the India and Bangladesh to stop atrocities on Hindus

Baghpat: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले- हिंदुओं पर अत्याचार रोकने की जिम्मेदारी भारत और बांग्लादेश सरकार की

Sun, 08 Dec 2024 04:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 08 Dec 2024 04:00 PM IST
सार

नरेश टिकैत ने कहा कि किसान अपने मिल पर डाले गये गन्ने के लिए आंदोलन कर रहा है। किसान हर तरफ से परेशान है। यह प्रदेश सरकार की अच्छी बात नहीं है। 

विज्ञापन
Baghpat: Tikait said: It is the responsibility of the India and Bangladesh to stop atrocities on Hindus
बागपत के बामनौली गांव पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और ज्यादती हो रही हैं। इसे रोकने की जिम्मेदारी बांग्लादेश और भारत सरकार की बनती है। दोनों देश की सरकारों को इस पर विचार विमर्श करना चाहिये। 
विज्ञापन

 

नरेश टिकैत रविवार को बामनोली गांव में बिनौली ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर के बेटे की शादी समारोह में पहुंचे। इस दौरान प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत का किसान परेशान है, गन्ना मूल्य हो या भुगतान, चाहे बिजली की बात हो या और कोई समस्या, किसान चारों तरफ से घिरा है। किसान अपने मिल पर डाले गये गन्ने के लिए आंदोलन कर रहा है। यह प्रदेश सरकार की अच्छी बात नहीं है। इसको लेकर नोएडा और न जाने कहां कहां धरने चल रहे हैं। भाजपा सरकार में कोई भी काम सही नहीं हो रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर इस तरह की ज्यादती, अत्याचार हो रहे हैं, इससे तनाव तो बनता ही है। इसे तुरंत रोकना चाहिए। संगठन में शिक्षकों को जोड़े जाने के सवाल पर कहा कि शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है, यह पढ़ा लिखा समाज है। युवा पीढ़ी के नशे की लत में पड़ने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed