फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Three Youths Attacked on Way to Gym Over Five-Year-Old Dispute

बागपत: पांच साल पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए जिम जा रहे युवकों पर हमला, फायरिंग का आरोप

Thu, 17 Sep 2026 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Sep 2026 12:42 PM IST
सार

बागपत में पांच साल पुरानी रंजिश को लेकर जिम जा रहे तीन युवकों पर हमला किया गया। घायलों ने फायरिंग का भी आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
Baghpat: Three Youths Attacked on Way to Gym Over Five-Year-Old Dispute
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में पांच साल पहले स्कूल में हुए झगड़े में थप्पड़ मारने को लेकर शुरू हुई रंजिश का बदला लेने के लिए बुधवार सुबह जिम जा रहे तीन युवकों पर हमला कर दिया गया। नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर निवाड़ा मोड़ के पास हमलावरों ने बाइक रोककर कुणाल, संदीप और विकास की लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पिटाई कर दी। घायलों ने हमलावरों पर पिस्टल से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों का उपचार कराया, जिसके बाद उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बाइक रोककर किया हमला
नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी करतार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे उनका बेटा कुणाल अपने दोस्त संदीप और विकास के साथ बाइक से जिम जा रहा था। बागपत-नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर निवाड़ा मोड़ के पास पहुंचने पर एक कार और बाइक पर सवार आठ-नौ युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि युवकों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवाई और तीनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट कर तीनों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में बदला मौसम: सुबह बारिश से सुहाना हुआ मौसम, बिजली की तड़तड़ाहट और तेज हवाओं के बाद निकली धूप

बाइक पर चढ़ा दी कार, फायरिंग का भी आरोप
करतार के अनुसार, हमलावरों ने उनकी बाइक पर कार चढ़ाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पिस्टल से फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया
घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से तीनों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

करतार ने बताया कि हमलावरों में तीन युवक गांधी गांव के रहने वाले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

पांच साल पुराने झगड़े से जुड़ी रंजिश
सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पांच साल पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed