{"_id":"670bd31d16d150a55e06c13a","slug":"baghpat-three-including-a-history-sheeter-died-after-being-crushed-by-a-container-one-decapitated-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: कंटेनर से कुचलकर हिस्ट्रीशीटर समेत तीन की मौत, एक का सिर धड़ से अलग, दूसरे का धड़ बीच से कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: कंटेनर से कुचलकर हिस्ट्रीशीटर समेत तीन की मौत, एक का सिर धड़ से अलग, दूसरे का धड़ बीच से कटा
Sun, 13 Oct 2024 07:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 13 Oct 2024 07:33 PM IST
सार
ये सभी सब्जी सप्लाई का कार्य करते थे और कैंटर में दिल्ली की आजादपुर मंडी में जा रहे थे। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर लहचौड़ा गांव के समीप हादसा हो गया।
विज्ञापन
मौके पर आकर परिजनों को जानकारी देता बुजुर्ग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर लहचौड़ा के पास रविवार सुबह पांच बजे कंटेनर ने कैंटर के चालक समेत चार को कुचल दिया। इससे हापुड़ जिले के दहरा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर नन्हें उर्फ इसरार (40), गाजियाबाद जिले के नाहल गांव निवासी आकिल (34) और राजा उर्फ हाशिम (24) की मौत हो गई। जबकि दहरा गांव का चालक अनवार घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद वाहन का ये हाल हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार ये सभी सब्जी सप्लाई का कार्य करते थे और कैंटर में दिल्ली की आजादपुर मंडी में जा रहे थे। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर लहचौड़ा गांव के समीप पहुंचे तो किसी काम के लिए कैंटर को रोककर नीचे खड़े हो गए। तभी पीछे से एक कंटेनर आया और उनके कैंटर में टक्कर मारकर चारों को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आकिल का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में राजा, नन्हे और आकिल की मौत हो गई।
इसरार का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
कंटेनर की टक्कर लगने से राजा उर्फ हासिम की गर्दन कटकर दूर जाकर गिरी, जबकि कैंटर व ट्रक के बीच फंसने से नन्हे उर्फ इसरार का धड़ बीच से कट गया।
राजा उर्फ हाशिम
- फोटो : अमर उजाला
घायल अनवार ने पेरीफेरल से नीचे उतरकर अन्य वाहन में लिफ्ट लेकर रटौल के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। इसके बाद अपने रिश्तेदार के साथ चला गया। हादसे का पता चलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
हादसे के बाद पहुंची पुलिस और ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
उधर पुलिस ने कंटेनर और तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जो भोपाल से दाल लेकर हरियाणा के राई जा रहा था।