फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: The child died in the womb due to the negligence of the doctors, serious allegations against the mana

Baghpat: चिकित्सकों की लापरवाही से गर्भ में बच्चे की मौत, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 31 Oct 2022 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Oct 2022 11:49 AM IST
सार

बागपत जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों पर गर्भवती का उपचार नहीं करने के कारण बच्चे की गर्भ में मौत होने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने सीएमओ से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन
Baghpat: The child died in the womb due to the negligence of the doctors, serious allegations against the mana
पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों पर गर्भवती का उपचार नहीं करने के कारण बच्चे की गर्भ में मौत होने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही खून की जांच भी गलत करने का आरोप है और इसकी शिकायत सीएमओ से की गई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


बागपत में कोर्ट रोड पर रहने वाले जगबीर सिंह का आरोप है कि वह अपनी पत्नी ममता को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लेकर गया था। जहां उसकी पत्नी की खून की जांच कराई गई जो ओ पॉजीटिव बताई गई। आरोप है कि उनको कई घंटे तक बैठाए रखा और उसकी पत्नी का उपचार तक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, 'रन फॉर यूनिटी' का हुआ आयोजन

उसके बाद पत्नी को किसी अन्य जगह लेकर जाने के लिए कह दिया गया। वह पत्नी की हालत बिगडऩे पर अन्य जगह लेकर गया तो वहां खून की जांच कराने पर पता चला कि उसकी पत्नी का ब्लड ग्रुप बी पॉजीटिव है और अस्पताल में गलत जांच की गई। वहीं उसकी पत्नी ने मरे हुए बच्चे को जन्म दिया।

आरोप है कि महिला अस्पताल की चिकित्सकों के उपचार नहीं करने से लापरवाही के कारण गर्भ में बच्चे की मौत हुई है। इसकी शिकायत सीएमओ से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed