{"_id":"640703ffb312a0d97f0daa83","slug":"baghpat-son-threatened-to-kill-after-fathers-murder-victim-attempted-self-immolation-at-dm-residence-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पिता की हत्या के बाद बेटे को दी हत्या की धकमी, पीड़ित ने डीएम आवास पर किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पिता की हत्या के बाद बेटे को दी हत्या की धकमी, पीड़ित ने डीएम आवास पर किया आत्मदाह का प्रयास
Tue, 07 Mar 2023 02:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Mar 2023 02:59 PM IST
सार
बागपत में मंगलवार को पिता की हत्या के बाद खुद की हत्या की धमकी मिलने से आहत युवक ने डीएम आॅफिस पर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे युवक को सुरक्षित बचाया।
विज्ञापन
Baghpat news
- फोटो : amr ujala
विस्तार
बागपत। पबला गांव में भाजपा नेता के चाचा की हत्या के बाद सोमवार देर रात बेटे को भी हत्या करने की धमकी दी गई। मृतक के बेटे ने डीएम आवास पहुंचकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जहां काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
पाबला गांव के रहने वाले भाजपा नेता अनिल वशिष्ट के चाचा नरेंद्र शर्मा की सोमवार देर रात उधार के रुपए मांगने पर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने मृतक के घर के आदेश की तहरीर पर विक्की खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
इस मामले में मंगलवार दोपहर मृतक का बेटा आदेश परिवार के सदस्यों के साथ डीएम आवास पर पहुंचा। जहां उसने आरोपी पक्ष के तीन-चार लोगों पर सोमवार रात करीब डेढ़ बजे घर आकर समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। साथ ही उसे भी पिता की तरह जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि पिता की हत्या के बाद उन्हें भी जानमाल का खतरा हो गया है। बताया कि मांग करने के बाद भी सुरक्षा नहीं दी गई। उधर आदेश ने आत्मदाह करने के लिए खुद पर पेट्रोल पेट्रोल छिड़क लिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई और पुलिस ने आत्मदाह करने से रोका। सूचना मिलने पर सीओ विजय चौधरी, कोतवाली पुलिस व महिला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच गई थी।