{"_id":"60f70301ce245417c551b7a9","slug":"baghpat-shahzad-murder-case-delhi-police-has-not-found-any-evidence-in-this-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहजाद हत्याकांड: घंटों की मशक्कत के बाद नहीं मिला सिर, बैरंग लौटी दिल्ली पुलिस, खौफनाक थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहजाद हत्याकांड: घंटों की मशक्कत के बाद नहीं मिला सिर, बैरंग लौटी दिल्ली पुलिस, खौफनाक थी वारदात
Tue, 20 Jul 2021 10:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:38 PM IST
सार
बागपत में मिली सिर कटी लाश के मामले में दिल्ली पुलिस आज भी खाली हाथ लौट गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस को सिर नहीं मिला।
विज्ञापन
बागपत में शहजाद हत्याकांड मामला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के चांदीनगर में मिली सिर कटी लाश के मामले में दिल्ली पुलिस आज भी खाली हाथ लौट गई। दिल्ली निवासी शहजाद का सिर हत्यारोपियों ने मुबारिकपुर से करीब आठ किलोमीटर दूर ललियाना के पास हिंडन में फेंक दिया था। मंगलवार को दिल्ली पुलिस पकड़े गए दोनों हत्यारोपी रियासत और जावेद को साथ लेकर मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से घंटों तक हिंडन में सिर की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र के सनलाइट कॉलोनी निवासी शहजाद (50 वर्ष) पुत्र गुलाम मोहम्मद सटरिंग का काम करता था। वह 12 जुलाई से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने सीमापुरी थाने में शहजाद की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। परिजन उसी दिन से उसकी तलाश में जुटे थे। 16 जुलाई की सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास मुबारिकपुर निवासी किसान भीम सिंह के खेत में उसका सिर कटा शव मिला था। जेब से मिले कागजातों से पुलिस ने उसकी पहचान कर दिल्ली की सीमापुरी पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की थी। पुलिस ने इस मामले में रटौल निवासी रियासत और एक जावेद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को दिल्ली पुलिस पकड़े गए दोनों हत्यारोपी रियासत और जावेद को साथ लेकर मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से घंटों तक हिंडन में सिर की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
परिजनों के जाम लगाने के बाद हरकत में आई पुलिस
शहजाद हत्याकांड में परिजनों ने दिल्ली पुलिस पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई नहीं कर रही है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हाथ पर शांत बैठ गई। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास नहीं किया गया। शहजाद का सिर तलाश करने में भी पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। परिजनों ने दिल्ली में मार्ग जाम करते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन