फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat's shooter shines in the championship in Shamli

शामली में हुई चैंपियनशिप में चमके बागपत के शूटर

Thu, 24 Dec 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Baghpat's shooter shines in the championship in Shamli
बड़ौत के श्री ओम सांई शूंटिग एकेडमी पर विजेता शूटरों को सम्मानित करते प्रबंधक - फोटो : BARAUT
श्री ओम सांई शूटिंग एकेडमी, एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब, अंगदपुर जौहड़ी और गायत्री राइफल क्लब के शूटर सम्मानित
विज्ञापन

फोटो संख्या दो व तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/बिनौली। श्री ओम सांई शूटिंग एकेडमी बावली चुंगी पर बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शामली में हुई तृतीय रजत निरवाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीत कर लौटे शूटरों को सम्मानित किया।
एकेडमी के प्रबंधक रामबीर आर्य तपस्वी व कोच अंकुर शर्मा ने बताया कि शामली मेें 19 से 21 दिसंबर तक चली तृतीय रजत निरवाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप मेें एकेडमी के शूटर सुमित तोमर ने 10 मीटर एयर राइफल में 600 में से 594 अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल, 10 मीटर एयर पिस्टल में अखिल कुमार, सावेज खान, मुकुल चिकारा ने टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल, एयर पिस्टल में विकसित तोमर, केतन तोमर, शिवम तोमर ने टीम स्पर्धा में कांस्य पदक, नितिन तोमर, रुद्ध तोमर, तुषार गर्ग ने एयर पिस्टल में टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसके अलावा नितिन तोमर, जतिन तोमर, रायल चौधरी, तुषार तोमर, जतिन श्योराण, अखिल कुमार, अग्निवेश, तुषार, प्रिंयक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। स्वागत करने वालों में अशोक पंडित, उमंग आर्य, विपुल आर्य, गौरव तोमर, सत्यम तोमर, हैप्पी, मयंक, अखिलेश, लक्ष्य, आदित्य राठी, प्रशांत तोमर, मोनू तोमर, सोनू तोमर, अंश तोमर, संदीप सैनी आदि रहे। इसके अलावा गायत्री राइफल क्लब की शूटर खुशी तोमर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक झटका। बृहस्पतिवार को एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार ने उसे सम्मानित किया। कोच फारूख अली और कपिल शर्मा ने बताया कि आईएसएसएफ यूथ वर्ग वूमन में खुशी तोमर ने अव्वल स्थान प्राप्त किया, जबकि चैंपियन आफ चैंपियन आइएसएसएफ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वागत करने वालों में निशानेबाज हर्ष मलिक, लविश कुमार, सौरभ दांगी, अनुज पंवार, हर्ष तोमर आदि शामिल।
विज्ञापन

उधर, बिनौली स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब, अंगदपुर जौहड़ी के कोच बिट्टू खान ने बताया इस प्रतियोगिता अंगदपुर जौहड़ी के निशानेबाज साहिल 10 मीटर एयर पिस्टल एपी 09 आईएसएसएफ में चैंपियन ऑफ चैंपियन रहे। शूटर मुकुल चिकारा एपी 11 इवेंट में टीम स्पर्धा से गोल्ड मेडल हासिल किया, वही शिल्पी सिंगल ने एयर राइफल एआर 06 में सिल्वर मेडल प्राप्त किया, निशांत तोमर, शिवांशु और अंशुल राठी ने एपी 27 श्रेणी में टीम स्पर्धा से कांस्य पदक जीता। अनस बिंग, शोएब खान, सागर कुमार ने एपी 25 टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। पदक विजेता शूटरों के जौहड़ी क्लब पर पहुंचने का स्वागत किया। शूटिंग कोच बिट्टू खान ने विजेता शूटरों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें शौकीन चौधरी, नवाब अली, सनोवर सोरान, हसन मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed