फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat's border extension, waiting for the approval of the government

बागपत का सीमा विस्तार, शासन की मंजूरी का इंतजार

Fri, 01 Jul 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Baghpat's border extension, waiting for the approval of the government
बागपत कलक्ट्रेट - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए रिपोर्ट और नक्शा तैयार हो गए हैं। बागपत नगर पालिका का सीमा विस्तार करते हुए सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, पाली, कलक्ट्रेट कालोनी, पुलिस लाइन व औद्योगिक क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। सीमा विस्तार की रिपोर्ट पर एडीएम और डीएम ने अपनी मुहर लगा दी है। इसको सोमवार तक शासन को भेजा जाएगा और वहां से मंजूरी मिलते ही परिसीमन शुरू होगा।
विज्ञापन

बागपत में वर्ष 1982 में नगर पालिका बनाई गई थी, लेकिन शहर का दायरा लगातार बढ़ने के बावजूद इसका विस्तार नहीं किया गया। जिला मुख्यालय भी सिसाना व निवाड़ा गांवों के बीच में बनने के बावजूद नगर पालिका की सीमा नहीं बढ़ाई गई, जबकि इसकी मांग लगातार उठती रही।
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका का सीमा विस्तार करने के लिए पिछले महीने ही डीएम ने एसडीएम बागपत, तहसीलदार, ईओ नगर पालिका बागपत, परियोजना अधिकारी डूडा की एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है। इसके साथ ही सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका क्षेत्र का पूरा नक्शा भी तैयार कर लिया गया है। डीएम राजकमल यादव व एडीएम अमित कुमार ने अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नगर पालिका में अभी 25 वार्ड, 30 से ज्यादा होने की उम्मीद
बागपत नगर पालिका में अभी 25 वार्ड है। सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, पाली, कलक्ट्रेट कालोनी, पुलिस लाइन व औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल हो जाते हैं तो उसके बाद वार्डों की संख्या 30 से ज्यादा होने की उम्मीद है। हालांकि इसको लेकर स्थिति तभी साफ होगी, जब इन गांवों को शामिल करके परिसीमन किया जाएगा।
--
सीमा विस्तार से बदल जाएगी नगर पालिका की राजनीति
जिस तरह से बागपत नगर पालिका का सीमा विस्तार कराने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई हैं। अगर उस पर शासन से मंजूरी मिल जाती है तो बागपत नगर पालिका की राजनीति बदल जाएगी। क्योंकि नगर पालिका क्षेत्र में अभी तक करीब चार हजार मुस्लिम वोटर ज्यादा है। इन गांवों व अन्य क्षेत्र के जुड़ने से हिंदू वोटर काफी बढ़ जाएंगे। ऐसे में यहां की राजनीति में खींचतान ज्यादा होगी और गांवों के लोग भी चेयरमैन के लिए दावेदारी ठोक सकते हैं।

कोट...
बागपत नगर पालिका का सीमा विस्तार करने के लिए रिपोर्ट व नक्शा तैयार हो गया है। सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, पाली, कलक्ट्रेट कालोनी, पुलिस लाइन व औद्योगिक क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट सोमवार तक शासन को भेज दी जाएगी और वहां से मंजूरी मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। - राजकमल यादव, जिलाधिकारी

बागपत नगर पालिका का सीमा विस्तार कराने के लिए तैयार किया गया नक्शा

बागपत नगर पालिका का सीमा विस्तार कराने के लिए तैयार किया गया नक्शा- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed