फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Rs 50,000 looted from the son of VHP Bajrang Dal district vice president

Baghpat: विहिप बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष के बेटे से दिनदहाड़े पचास हजार की लूट

Fri, 13 Dec 2024 03:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 13 Dec 2024 03:45 PM IST
सार

बड़ौत में छपरौली चुंगी के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े चार बदमाशों ने विहिप बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष के बेटे से पचास हजार रुपये लूट लिए।

विज्ञापन
Baghpat: Rs 50,000 looted from the son of VHP Bajrang Dal district vice president
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत में छपरौली चुंगी के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े चार बदमाशों ने विहिप बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष के बेटे से पचास हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काम्बिंग की।
विज्ञापन


विहिप बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष संजय ने बताया कि शुक्रवार को उसके छोटे भाई राजीव ने उसके बेटे हिमांशु को दिल्ली बस स्टैंड स्थित कैनरा बैंक से पचास हजार रुपये निकालकर दिए और कहा कि उन्हें यूनियन बैंक में जमा करा आए।
विज्ञापन


हिमांशु स्कूटी लेकर बैंक में रुपये जमा कराने के लिए चला। बताया कि हाइवे पर छपरौली चुंगी के पास चार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। बदमाशो ने हिमांशु से पचास हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकरी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काम्बिंग की। सीओ हरीश भदोरिया  ने बताया कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed