फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Rape of eighth class student, also accused of converting religion and making her offer namaz, uproar

Baghpat: आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कर नमाज पढ़वाने का भी आरोप, हंगामा

Sun, 01 Sep 2024 07:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 01 Sep 2024 07:46 PM IST
सार

आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने की बात भी कही है। 

विज्ञापन
Baghpat: Rape of eighth class student, also accused of converting religion and making her offer namaz, uproar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की एक कालोनी में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा का धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़वाने का आरोप भी लगाया। पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

शहर की एक कालोनी में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है, जो शनिवार शाम लापता हो गई। उन्होंने तलाश की तो कालोनी के ही वसीम के घर में रिजवान के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। आरोप लगाया कि वसीम के घर में रिजवान उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह बेटी को लेकर घर आया तो रिजवान, वसीम और रोजू ने उसके घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया और उसकी बेटी का अपहरण करने का प्रयास किया। उसकी बेटी ने बताया कि रिजवान और वसीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। जिसके लिए उससे नमाज भी पढ़वाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसकी बेटी को बहला फुसलाकर रिजवान ने घर में रखे 48 हजार रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी भी ले ली। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और रिजवान, वसीम और रोजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर एक आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए छात्रा के परिजन और हिंदू संगठनों के लोगों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सीओ हरीश भदौरिया ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। सीओ का कहना है कि आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर नन्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कालोनी में बनी तनाव की स्थिति
शहर की जिस कालोनी में यह मामला हुआ, वह मिश्रित आबादी वाली कालोनी है। घटना के बाद से कालोनी में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

वीडियो कॉल से हिजाब बांधना और नमाज पढ़ना सिखाया
पीड़ित छात्रा का आरोप है कि रिजवान ने उसे वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया। वीडियो कॉल से ही हिजाब बांधना और नमाज पढ़ना सिखाया। साथ ही धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसे धमकी भी दी। उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed