{"_id":"691040d005fb789e1b075d5b","slug":"baghpat-rakesh-tikait-said-the-price-of-sugarcane-has-increased-by-50-rupees-the-bjp-state-president-said-2025-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: राकेश टिकैत बोले- 50 रुपये और बढ़े गन्ने का मूल्य..., भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टिकैत को लेकर ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: राकेश टिकैत बोले- 50 रुपये और बढ़े गन्ने का मूल्य..., भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टिकैत को लेकर ये कहा
Sun, 09 Nov 2025 12:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:51 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बड़ौत पहुंचे और राज्यमंत्री केपी मलिक के भाई के निधन पर शोक जताया। साथ ही राकेश टिकैत पर निशाना साधा। वहीं राकेश टिकैत खेकड़ा में आयोजित समारोह में पहुंचे और गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
खेकड़ा पहुंचे राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बड़ौत में राकेश टिकैत पर निशाना साधते हुए कहा कि टिकैत न तो कोई सक्रिय किसान नेता बचे हैं और न ही चुनावी मैदान में हैं। वह केवल विपक्ष का मोहरा बने हुए हैं और किसी भी तरह से किसानों के हितैषी नहीं हैं।
विज्ञापन
बड़ौत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
भूपेंद्र चौधरी शनिवार को बड़ौत में राज्यमंत्री केपी मलिक के भाई रविंद्र मलिक के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। उनके साथ ही राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने परिवार को सांत्वना दी। वहां भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल राष्ट्रीय गीत नहीं, राष्ट्र की आत्मा है। उन्होंने बताया कि योग्य मतदाताओं को अब एसआईआर पोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा, जिससे मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। पहली सरकारों में केवल अपराधियों को बढ़ावा दिया जाता था और अब अपराधियों का सफाया होता है। विकास भी हर जगह हो रहा है। इस मौके पर सुधीर मान, पुष्पेंद्र तोमर, रविंद्र आर्य, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
गन्ने पर 50 रुपये और बढ़ाए प्रदेश सरकार : राकेश टिकैत
खेकड़ा के मवीकलां गांव में शादी समारोह के दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को 2027 के चुनाव से पहले गन्ने का मूल्य 50 रुपये और बढ़ाना चाहिए।
वह भाकियू के जिला प्रभारी विनोद कुमार की बेटी के शादी समारोह में मवीकलां गांव पहुंचे थे।
खेकड़ा के मवीकलां गांव में शादी समारोह के दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को 2027 के चुनाव से पहले गन्ने का मूल्य 50 रुपये और बढ़ाना चाहिए।
वह भाकियू के जिला प्रभारी विनोद कुमार की बेटी के शादी समारोह में मवीकलां गांव पहुंचे थे।
राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ने बकाया का भुगतान भी जल्द कराना चाहिए, ताकि किसान परेशान न हों। यमुना नदी में आई बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। ऊर्जा निगम जो स्मार्ट मीटर लगवा रहा है उनपर रोक लगानी चाहिए। आगामी चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में जो वादे सरकार ने किए थे उनको पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।