Baghpat : हिरण समेत पकड़े गए दो शिकारी, पांच आरोपी फरार, गुस्साए लोगों ने किया जमकर हंगामा
Baghpat News : बागपत में किसानों ने हिरण का शिकार कर रहे दो शिकारियों को पकड़ लिया। हालांकि, पांच आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में बड़ौत के किरठल गांव के जंगल में बुधवार को हिरण का शिकार कर रहे दो शिकारियों को खेतों में काम कर रहे किसानों ने धर दबोचा, जबकि पांच शिकारी फरार हो गए। इस दौरान किसानों ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन शिकारी बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। इसको लेकर गुस्साए किसानों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने भी फरार शिकारियों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
आठ से दस शिकारियों ने दो हिरण को धर दबोचा। इस दौरान एक हिरण शिकारियों के जाल से बचकर फरार हो गया। खेतों में काम कर रहे किसान पुष्पेंद्र चौहान, आजाद, धर्मपाल, सुधीर, मनोज आदि ने गांव में अन्य किसानों को फोन पर सूचना देकर मौके पर बुला लिया और घेराबंदी कर शिकारियों को हिरण समेत धर दबोचा। इस दौरान पांच शिकारी किसानों को चकमा देकर बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। पकड़े गए शिकारी हरियाणा के बताए जा रहे हैं। इसको लेकर गुस्साए किसानों ने हंगामा किया।
किसानों का आरोप था कि वन क्षेत्राधिकारी रेंज पर नहीं रहते, जिस कारण क्षेत्र में शिकारी सक्रिय हो गए हैं, जो आए दिन वन्य जीवाें का शिकार कर रहे हैं। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही वन रक्षक संजय, वन रक्षक मोहित, वन कर्मी मनोज व विकास मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के साथ फरार हुए शिकारियों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। बाद में पकड़े गए शिकारियों व हिरण को वन विभाग कार्यालय पर लगाया गया। इसकी सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: बेबस बेटियां: स्कूल जाती हूं तो छेड़ता है, जबरन बाइक पर बैठाता है..., मनचले की दहशत से छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई
वन रक्षक संजय कुमार का कहना है कि इसकी सूचना उच्चाधिकारियों समेत पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। शिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वन्य जीवाें का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: दो युवकों की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शवों के पास से बरामद हुआ मोबाइल, जांच में जुटे अफसर