{"_id":"6b0c7d688e1ee6758508e91c","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-163068-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कान में लीड लगाकर ट्रैक पर चल रहे युवक की ट्रेन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कान में लीड लगाकर ट्रैक पर चल रहे युवक की ट्रेन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
रमाला। किशनपुर गांव में माजरा रेलवे फाटक के पास रविवार की सुबह करीब तीन बजे कानों में लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पर जा रहा गुलफाम (28) ट्रेन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक के किनारे पड़ा मिलने पर परिजन उसे बड़ौत सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया तो उपचार के दौरान वहां गुलफाम की मौत हो गई।
किशनपुर गांव में माजरा रेलवे फाटक के पास रहने वाले गुलफाम के घर से रेलवे ट्रैक करीब 100 मीटर दूर है। उसके कुनबे के चचेरे भाई अय्यूब की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसको लेकर परिवार के लोग गली में डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। किशनपुर गांव निवासी मुस्तकीम ने बताया कि उसका बेटा गुलफाम डीजे पर डांस करने के दौरान कानों में लीड लगाकर फोन पर बातचीत करते हुए रेलवे ट्रैक पर चल रहा था।
इसके बाद काफी देर बाद भी गुलफाम डीजे के आसपास नजर नहीं आया तो वे तलाशते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। मुस्तकीम ने बताया कि वहां पर गुलफाम घायल पड़ा मिला, जिसके कानों में लीड लगी हुई थी। घायल गुलफाम को उठाकर बड़ौत सीएचसी में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रविवार की सुबह 11 बजे मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शादी की खुशियों पर मातम छाया
गुलफाम अपने कुनबे के चचेरे भाई अय्यूब की शादी को लेकर काफी खुश था और देर रात तक डीजे पर डांस भी कर रहा था। उसकी मौत होने से शादी की खुशियों पर मातम छा गया। इसके बाद रविवार को कम ही लोग बरात में गए।
चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था गुलफाम
गुलफाम अपने परिवार में चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। वह मजदूरी करता था। उसके पिता मुस्तकीम भी मजदूरी करते हैं। गुलफाम के परिवार में पत्नी शाइस्ता और दो बच्चे रह गए हैं।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
कानों में लीड लगाकर रेलवे ट्रैक या फिर सड़क पर चलने से पहले भी जिले में कई हादसे हो चुके हैं। बावली रेलवे हॉल्ट पर कानों में लीड लगी होने पर ट्रेन की चपेट में आने से विशाल उर्फ काला की भी मौत हो चुकी है।
वर्जन
कानों में लीड लगाकर ट्रैक पर चल रहे युवक के ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिली है। रेलवे ट्रैक या फिर सड़क पर कानों में लीड लगाकर चलना घातक साबित हो जाता है, इसलिए सड़क या ट्रैक के आसपास कानों में लीड लगाकर नहीं चलना चाहिए क्योंकि उससे आवाज नहीं आती है और हादसा हो जाता है।
-प्रवीण कुमार चौहान, एएसपी