{"_id":"663b7eb3b2d0d1051e009dc1","slug":"dead-body-of-two-youth-have-found-in-forest-kharkhodda-of-meerut-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: दो युवकों की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शवों के पास से बरामद हुआ मोबाइल, जांच में जुटे अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सनसनीखेज वारदात: दो युवकों की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शवों के पास से बरामद हुआ मोबाइल, जांच में जुटे अफसर
Wed, 08 May 2024 07:01 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 May 2024 07:01 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ के पांची गांव के जंगल में दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल हई। शवों के पास से मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के पांची के जंगल में दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव दिल्ली-हापुड़ हाईवे कैली अंडरपास से 100 मीटर दूर बाग में पड़े मिले। युवकों के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि दोनों की हत्या गला घोंटकर की गई है। युवकों की उम्र 20 से 25 साल के करीब है। दोनों के हाथ पर ओम लिखा हुआ है। खरखौदा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि खरखौदा निवासी सुरेंद्र ने यहां बाग लिया हुआ है। वह शाम को बाग में पहुंचा तो युवकों के शव देखकर घटना की जानकारी हुई। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन