फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Police encounter with two suspects who shot three people in Khera Islampur; both sustained gunshot

बागपत: खेड़ा इस्लामपुर में तीन लोगों को गोली मारने वाले दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Sun, 01 Nov 2026 11:12 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 01 Nov 2026 11:12 AM IST
सार

गांव खेड़ा इस्लामपुर में रास्ते से हटने के विवाद में संघर्ष हुआ था। दोनों पक्षों के 16 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों दिनेश उर्फ छोटू और मनवीर उर्फ मन्नू को गिरफ्तार कर लिया। बाकी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Baghpat: Police encounter with two suspects who shot three people in Khera Islampur; both sustained gunshot
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत स्थित खेड़ा इस्लामपुर गांव में रास्ते के विवाद में हुए संघर्ष के दौरान फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला करने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

31 अक्तूबर को खेड़ा इस्लामपुर निवासी तेजू पुत्र हुकमी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। रास्ते से हटने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने पथराव किया और धारदार हथियारों से हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमले में बिहारी, बिल्टू और सोनू समेत 16 लोग घायल हुए थे। इनमें दो महिलाएं और एक युवती भी शामिल थीं। राजकुमार, विक्रम और हरबीर को गोली लगी थी। पुलिस ने 13 नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रात के समय अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि लुहारी गांव के जंगल में ट्यूबवेल पर दो संदिग्ध बैठे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिनेश उर्फ छोटू और मनवीर उर्फ मन्नू निवासी खेड़ा इस्लामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का इनामी गिरफ्तार 
अपहरण और पॉक्सो के मामले में वांछित दस हजार रुपये के इनामी आरोपी समीर को बड़ौत पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
सीओ अंशु जैन ने बताया कि समीर पुत्र खुर्शेद निवासी नई बस्ती बड़ौत के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो और धर्मांतरण के मामले में मुकदमा दर्ज हैं। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस ने उसे मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। वह सोशल मीडिया पर अमन मलिक के नाम से आईडी चलाता था और बड़ौत स्थित अपनी बुआ के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने पीड़िता पर दवाब बनाकर उसका अपहरण किया था।

ये भी देखें...
बागपत: खेड़ा इस्लामपुर में तीन लोगों को गोली मारने वाले दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed