फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat police again gets first place in disposal of complaints

Baghpat News: बागपत पुलिस को शिकायतों के निस्तारण में फिर मिला पहला स्थान

Wed, 11 Feb 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Baghpat police again gets first place in disposal of complaints
बागपत। आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में बागपत पुलिस को लगातार चौथे महीने प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिले के सभी थाने भी प्रथम स्थान पर रहे हैं। एसपी सूरज कुमार राय ने सभी थानेदारों को आगे भी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का एसपी कार्यालय व थाना स्तर पर निस्तारण कराया जाता है। यहां से निस्तारण होने के बाद उन शिकायतों को लेकर पीड़ितों से शासन से फीडबैक लिया जाता है। उस फीडबैक के आधार पर नंबर मिलने पर रैंक जारी होती है। बागपत की पहले स्थिति काफी खराब थी, मगर अब लगातार जिला टॉप पर आ रहा है। एसपी सूरज कुमार राय ने इसकी मॉनिटरिंग शुरू की और थानेदारों को समस्याओं का सही से निस्तारण नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसका असर दिखने लगा और अब लगातार चौथे महीने बागपत जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

-पहले स्थान पर रहे सभी 11 थाने
शासन से मंगलवार को जारी की गई रैंक में यहां के सभी थाने भी पहले स्थान पर रहे हैं। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, सिंघावली अहीर, बालैनी, चांदीनगर, बिनौली, दोघट, रमाला, छपरौली, महिला थाना भी शिकायतों के निस्तारण में पहले स्थान पर आए। एसपी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण सही होना चाहिए। किसी ने गलत निस्तारण करने का प्रयास किया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

इस्माईलाबाद। गांव जलबेहडा में आयोजित शोक सभा में शोक व्यक्त करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यं

इस्माईलाबाद। गांव जलबेहडा में आयोजित शोक सभा में शोक व्यक्त करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed