Baghpat: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से बच्ची की मौत, छह लोग घायल
बागतप के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में कार टकराने से कार पलटने पर कार सवार एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव आमतारा जिला हरदोई निवासी अब्दुल रजाक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार की रात वह अपनी पत्नी ताजवी बानो, सात वर्षीय पुत्री राबिका और परिवार के तीन अन्य लोगो के साथ इको कार से दिल्ली से हरदोई जा रहा था।
जब कार ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास पहुंची। तभी कार मार्ग किनारे खड़े गांव रामपुर पंजाब निवासी देवेंद्र के ट्रक से टकराकर पलट गई। इससे कार में सवार अब्दुल रजाक उसकी पत्नि ताजवी बानो और पुत्री राबिका सहित छह लोग गंभीर घायल हो गए।
हालत गंभीर होने के कारण राबिका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। मृतका राबिका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया।
कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया गया।