फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Omar became Hafiz-e-Quran at the age of 12... wore a garland of notes like a groom

Baghpat: 12 की उम्र में हाफिज-ए-कुरआन बना उमर... दूल्हे की तरह पहनाई नोटों की माला, गांव में घोड़ी पर घुमाया

Sun, 09 Feb 2025 03:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 09 Feb 2025 03:33 PM IST
सार

उमर को सात साल की उम्र में गाजियाबाद के मदरसे में भेजा गया था। शनिवार को वह गांव लौटा तो उसका भव्य स्वागत किया गया। उमर का कहना है कि डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना उसका मकसद है। 

विज्ञापन
Baghpat: Omar became Hafiz-e-Quran at the age of 12... wore a garland of notes like a groom
गांव में घोड़ी पर घुमाया जाता उमर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रटौल कस्बे का उमर 12 साल की उम्र में हाफिज-ए-कुरआन बन गया। अब वह मुफ्ती की पढ़ाई करेगा। एमबीबीएस कर लोगों की सेवा करना उसका मकसद है। हाफिज बनने पर रविवार को कस्बे में उमर का पैसों की माला पहनाकर स्वागत किया और घोड़े पर बैठाकर कस्बे में घुमाया गया। 
विज्ञापन

 

रटौल निवासी मोहम्मद दीन के बेटे उमर को हाफिज ए कुरान बनने के लिए परिजनों ने सात वर्ष की उम्र में गाजियाबाद स्थित चिरौड़ी के एक मदरसे में पढ़ाई के लिए भेज दिया था। वहां पांच साल तक पढ़ाई की और मेहनत व लगन से उमर ने हाफिज ए कुरान की उपाधि हासिल की। उसने कक्षा 5वीं तक हिंदी व अंग्रेजी की पढ़ाई की है। वह रोज सुबह पांच बजे उठकर कुरआन की तिलावत करता और समय होने पर स्कूल चला जाता था। उपाधि हासिल करने के बाद कस्बे में पहुंचने पर उमर का स्वागत किया गया। 
परिजनों ने खुशी में एक घोड़ी मंगवाई और दूल्हे की तरह सजाकर घोड़ी पर बैठाकर कस्बे में घुमाया गया। परिजन सलीम, साजिद का कहना है कि हाफिज ए कुरान बनकर उसने छोटी सी उम्र में परिवार का नाम रोशन कर दिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिज की उपाधि के लिए देवबंद जाएगा उमर 
उमर ने बताया कि अब वह देवबंद जाकर हाफिज की उपाधि लेगा और डॉक्टर बनने की दिशा में काम करेगा। कुरआन के इंसानियत के पैगाम को फैलाएगा और एमबीबीएस करके मरीजों की सेवा करेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed