फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat off the supply of poultry from outside

बागपत में बाहर से आने वाले मुर्गों की सप्लाई बंद

Tue, 01 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 01 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Baghpat off the supply of poultry from outside
बड़ौत के मुर्गी फॉर्म में मौजूद मुर्गी। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद बागपत जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया। पशु विभाग ने बागपत के तमाम मुर्गी फार्मों में जाकर मुर्गों की जांच के लिए टीम गठित की। टीम गांव-गांव में मुर्गी फार्मों में मुर्गों की जांच कर रही है, साथ ही दिल्ली समेत अन्य जगहों से आने वाले मुर्गों की सप्लाई पर भी रोक लगा दी, क्योंकि बागपत दिल्ली से सटा जिला है और बागपत से दिल्ली समेत अन्य जगहों से मुर्गों समेत अन्य पक्षियों की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन


बर्ड फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जहां बर्ड फ्लू को देख दिल्ली चिड़ियाघर को 45 दिन के लिए बंद कर दिया, वहीं अब बागपत में भी अलर्ट जारी किया। हालांकि क्षेत्र मेें अलर्ट जारी करने से पहले ही क्षेत्र के कई मुर्गी फार्मों में दर्जनों मुर्गों की अज्ञात बीमारी से मौत हो चुकी थी। शिकायत के बाद ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। 

विज्ञापन


बर्ड फ्लू को देख प्रशासन और पशु पालन विभाग ने भी दिल्ली, हरियाणा, सोनीपत, लोनी, गाजियाबाद व अन्य जगहों से बागपत मेें सप्लाई होने वाले मुर्गों पर रोक लगा दी। इस मामले में कई टीमें भी गठित की। सभी को चेतावनी दी यदि कोई कारोबारी चोरी छिपे दिल्ली समेत अन्य जगहों से मुर्गों को लाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसडीएम दीपाली कौशिक ने कहा बर्ड फ्लू से दिल्ली में कई पक्षियों की मौत हो चुकी है, यह बीमारी बागपत में न फैले, इसके लिए अलर्ट जारी किया। बाहर से आने वाले मुर्गों की सप्लाई पर भी प्रतिबंध लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed