फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat not shift from Meerut jail detainee

मंत्री जी के चक्कर में मेरठ से बागपत जेल में शिफ्ट नहीं हुए बंदी

Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Baghpat not shift from Meerut jail detainee
जिला जेल का निरीक्षण करते डीएम और डीआईजी जेल। - फोटो : amar ujala
मेरठ से बागपत जेल में बंदियों को शिफ्ट करने की तैयारियां प्रदेश के कारागार मंत्री  के चक्कर में धरी की धरी रह गई। अचानक से प्रदेश के कारागार मंत्री का जेल का उद्घाटन का कार्यक्रम आने के कारण बंदियों को शनिवार को मेरठ जेल से नहीं लाया गया। सोमवार को जेल मंत्री बलवंत सिंह रामू वालिया और सपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राम गोपाल यादव कारागार का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मेरठ से बागपत जेल के लिए बंदी शिफ्ट होंगे। इसके मद्देनजर डीआईजी (जेल) वीके शेखर और डीएम ने कारागार का शनिवार को निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


  बागपत के अब्दुलपुर गांव में वर्ष 2005 से जेल का निर्णय कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को डीएम हृदय शंकर तिवारी ने जेल का निरीक्षण कर बताया था  शनिवार को मेरठ जेल से करीब 500 बंदी बागपत कारागार में शिफ्ट किए जाएंगे। एसपी रवि शंकर छवि ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात करने की जानकारी दी थी। जेल अधीक्षक एमएल यादव ने शुक्रवार शाम जेल में बंदियों को लाने की पूरी तैयारी होने का दावा किया था, लेकिन रातो-रात बंदियों को शिफ्ट करने का पूरा प्लान स्थगित हो गया। 
विज्ञापन


अफसरों से जानकारी की गई तो पता चला  सोमवार को प्रदेश के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामू वालिया और सपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामगोपाल यादव उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। इस कारण बंदियों को शनिवार को मेरठ जेल से बागपत कारागार में शिफ्ट करने का प्लान स्थगित किया गया है। दूसरी तरफ मंत्री के आने की जानकारी मिलते ही अफसर हरकत में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मेरठ डीआईजी (जेल) वीके शेखर, डीएम हृदय शंकर तिवारी, एसपी रवि शंकर छवि, जेल अधीक्षक एमएल यादव, एडीएम राकेश कुमार मालपाणी समेत अन्य अफसर जेल पहुंचे और जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने अफसरों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 


 जेल अधीक्षक एमएल यादव ने बताया सोमवार को प्रदेश के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामू वालिया और सपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामगोपाल यादव  जेल का सुबह साढ़े नौ बजे उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बंदियों को मेरठ से बागपत कारागार में शिफ्ट किया जाएगा। इस संबंध में सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed