Baghpat News : कक्षा एक की छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले पर दोष सिद्ध, जल्द होगी सजा पर सुनवाई
Baghpat News : कक्षा एक की छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले पर दोष सिद्ध हो गया है। अब इस मामले में जल्द ही सजा पर सुनवाई होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में कक्षा एक की छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी पर न्यायालय में दोष सिद्ध हो गया। इस मामले में शुक्रवार को सजा पर सुनवाई होगी।
विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार और नरेश वेदवान ने बताया कि 11 मई 2023 को बालैनी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में गांव के ही लाला उर्फ डॉन उर्फ अरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें वादी ने बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा एक में पढ़ाई करती है। जो 11 मई को स्कूल में खेल रही थी। तभी लाला उर्फ डॉन ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जिसे आसपास खड़े लोगों ने देख लिया।
यह भी पढ़ें: Murder: पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर वारदात, बेटे-पोती को बनाया बंधक, बुजुर्ग दंपती पर बरसाईं गोलियां
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसमें अभियोजन पक्ष की तरफ से चार गवाह पेश किए गए। इस मामले में मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पॉक्सो में हुई। वहीं, कोर्ट में सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने लाला उर्फ डॉन उर्फ अरुण पर दोष सिद्ध कर दिया और शुक्रवार को सजा पर सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें: बेडरूम में मर्डर: गोलियों की आवाज से दहल उठे लोग, व्यापारी ने चीख-चीखकर तोड़ा दम, खतरनाक इरादे से आए थे बदमाश