{"_id":"6274b49a1c22c614720cef4e","slug":"baghpat-news-conflict-in-two-sides-for-handpump-dispute-fourteen-people-injured-including-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: हैंडपंप के विवाद में खूब चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ, महिलाओं समेत 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: हैंडपंप के विवाद में खूब चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ, महिलाओं समेत 14 घायल
Fri, 06 May 2022 11:09 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 06 May 2022 11:09 AM IST
सार
हैंडपंप के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से जमकर पथराव भी हुआ, जिसमें महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
संघर्ष में घायल हुए लोग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद के नौरोजपुर गुर्जर गांव में शुक्रवार की सुबह हैंडपंप की चौकी बनाने को लेकर अलग-अलग सम्प्रदाय के दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। जिसमें दोनों पक्षों की महिलाओं समेत 14 घायल हो गए। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी झबरू का आरोप है कि उनके बाहर लगे नल की चौकी का निर्माण गलत तरीके से कराया जा रहा था। जिसका उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसका भाई सुरेश, सविता, नेहा, सुमन घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: स्पा सेंटर में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने चार युवतियों संग युवकों को पकड़ा, सामने आई ये बड़ी बात
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद का आरोप है कि पहले हैंडपंप की चौकी तोड़कर गलत तरीके से बनवा दी गई थी। इस मामले की शिकायत एक माह पहले पुलिस से की गई थी। उसके पक्ष से सानिया, शबाना, आबिदा, खालिद सहित कई लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरें: ड्रग्स माफिया का आलीशान बंगला कुर्क, बसपा पूर्व मंत्री याकूब के घर चस्पा नोटिस, पढ़िए पूरा अपडेट
बता दें कि पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।