फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Brother-in-law assaulted, woman complained to husband, gets triple talaq on phone, case filed

Baghpat News: देवर ने किया दुष्कर्म, पति से की शिकायत तो फोन पर ही पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Jul 2023 09:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Jul 2023 09:39 PM IST
सार

बागपत जनपद के खेकड़ा थानाक्षेत्र में पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। बताया गया कि शौहर ने पत्नी को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। वहीं मामले में आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Baghpat News: Brother-in-law assaulted, woman complained to husband, gets triple talaq on phone, case filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत के खेकड़ा में तीन तलाक का नया मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी को फोन कॉल पर ही तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी एक विवाहिता को पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक चार वर्ष पहले उसका निकाह मेरठ के दांतल जिटोली गांव निवासी इंतजार से हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Kanwar Yatra: शिवभक्तों की आस्था का केंद्र है ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर, हर मनोकामना होती है पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति इंतजार, सास रहीसा, ससुर इस्लाम, देवर इस्तकार और ननद मोहसिना दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे।

देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और उसके शिकायत करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। आठ जुलाई को पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया।

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed