{"_id":"642c353cd39fe79a5f0228a3","slug":"baghpat-news-a-woman-has-demanded-for-action-against-her-husband-to-police-after-marriage-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पति की पोल खुली तो दंग रह गई पत्नी, कोतवाली में तहरीर देकर लगाई कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पति की पोल खुली तो दंग रह गई पत्नी, कोतवाली में तहरीर देकर लगाई कार्रवाई की गुहार
Tue, 04 Apr 2023 08:03 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 04 Apr 2023 08:03 PM IST
सार
Baghpat News : पति की पोल खुली तो पत्नी दंग रह गई। इसके बाद पत्नी कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : pixabay
विस्तार
एक महिला मंगलवार को रोते हुए कोतवाली पहुंची। उसने आरोप लगाया कि पहली शादी छिपाकर मेरे पति ने मुझसे शादी कर ली, अब वह पहली पत्नी व उसके बच्चों के साथ रह रहा है, विरोध करने पर उसने मारपीट की और फांसी का फंदा लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मामला बागपत के बड़ौत का है। नगर की रहने वाली पीड़िता शबाना ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि दो साल पहले कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने मुझसे शादी कर ली। कुछ दिन पहले जानकारी मिली कि उसकी एक शादी पहले भी हो रखी है। अब वह अपनी पहली पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: इस हालत में मिला सिपाही का शव, सात दिन से लापता था अरविंद, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को पति को अपने पास रहने के लिए कहा तो उसने मारपीट की और फांसी का फंदा लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। कोतवाल एनएस सिरोही ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Hatyakand: आखिर खुले कई बड़े राज, शूटरों के साथ डॉ. अखलाक का वीडियो वायरल, बर्खास्त करने की तैयारी