{"_id":"64390ff89a9898774b02a66f","slug":"baghpat-news-a-video-viral-of-making-roti-by-spitting-and-demanded-for-action-to-police-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने का मामला, खूब वायरल हो रहा वीडियो, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने का मामला, खूब वायरल हो रहा वीडियो, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में उबाल
Fri, 14 Apr 2023 02:04 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:04 PM IST
सार
Baghpat News : थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने का मामला सामने आया है। थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद में खेकड़ा क्षेत्र के रटौल में एक होटल पर थूक कर रोटी बनाते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने में विरोध प्रदर्शन कर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर रटौल गांव के एक होटल का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में तंदूरी रोटी बनाने वाला युवक रोटी पर थूकता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थूक कर रोटी बनाने के मामले का पता लगने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Encounter: असद के नसीब में नहीं था निकाह, जिंदगी की नई शुरुआत से पहले ही मुठभेड़ में ढेर, तय हो गया था रिश्ता
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे हिजाम कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन घर पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि पूर्व में भी रटौल और खेकड़ा के ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें: मातम: घर का चूल्हा पड़ा ठंडा, भूख से तड़प रहे मासूम, सुनीं गलियां और लोगों के जेहन में सिर्फ एक सवाल...
इस मामले में सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन