{"_id":"605471398ebc3e8ca76f720c","slug":"baghpat-news-a-girl-attempted-self-immolation-in-front-of-minister-dharam-singh-saini-during-a-function","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवती ने मंत्री के सामने पेट्रोल उड़ेलकर किया आत्मदाह का प्रयास, कार्यक्रम छोड़कर चले गए धर्म सिंह सैनी और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवती ने मंत्री के सामने पेट्रोल उड़ेलकर किया आत्मदाह का प्रयास, कार्यक्रम छोड़कर चले गए धर्म सिंह सैनी और फिर...
Fri, 19 Mar 2021 04:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 19 Mar 2021 04:01 PM IST
सार
- योगी सरकार के चार साल होने पर बागपत में आयोजित किया गया कार्यक्रम
- कार्यक्रम में मंत्री धर्म सिंह सैनी के सामने ही एक युवती ने आत्मदाह का प्रयास किया
- बीच में ही बंद किया कार्यक्रम, मंत्री और विधायक भी चले गए
विज्ञापन
युवती ने आत्मदाह का प्रयास किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर बागपत में शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आयुष मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी भी पहुंचे। इस दौरान मंत्री के सामने ही एक युवती ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। किसी तरह अधिकारियों ने युवती को रोका। इसके बाद कार्यक्रम बीच में ही खत्म करना पड़ा और मंत्री कर्यक्रम छोड़कर निकल गए।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में यूपी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर युवती ने मंत्री व डीएम के सामने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। उसने माचिस निकालकर आत्मदाह का प्रयास भी किया। तभी अधिकारियों ने किसी तरह युवती के हाथ से माचिस छीन ली। हंगामे के बीच मंत्री और विधायक कार्यक्रम छोड़कर निकल गए। बाद में डीएम ने अपने कार्यालय में युवती और उसकी मां की शिकायत सुनी।
विज्ञापन
खेकड़ा कस्बे की पट्टी चक्रसेनपुर निवासी युवती शुक्रवार को अपनी दिव्यांग मां बृजेश के साथ कलक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। जिस समय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रभारी मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व उपकरण वितरित कर रहे थे। इसी दौरान युवती ने बोतल निकालकर अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। उसने माचिस निकालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। तभी वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसी तरह से युवती को रोका और हाथ से माचिस की छीन ली। इस घटनाक्रम से कार्यक्रम में हंगामा हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: थूक लगाकर तंदूरी रोटियां बनाने वाले आरोपी नौशाद पर रासुका की कार्रवाई, ये था पूरा मामला
वहीं हंगामे के बीच ही मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी और विधायक सहेंद्र सिंह रमाला व केपी मलिक कार्यक्रम छोड़कर निकल गए। युवती को महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। युवती ने बताया कि एक ग्राम प्रधान ने उनकी भूमि बटाई पर ली थी। लेकिन इसके बाद उसने भूमि पर कब्जा कर लिया। अब भूमि खाली करने के नाम पर जान से मारने की धमकी देता है। इसकी शिकायत उन्होंने तहसीलदार से लेकर डीएम तक से की और अपनी भूमि खाली कराने की मांग की। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आज आत्मदाह का प्रयास किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/